बिहार पुलिस खुद सक्षम, सुशांत केस की जांच के लिए मुम्बई जाएगा एक अफसर: डीजीपी

पटना। विवेक रॉय: बिहार पुलिस को मुम्बई पुलिस अब जा कर सहयोग कर रही है। अब तक कई लोगो से पूछताछ हो चुकी है। मुम्बई पुलिस ने अभी कई जरूरी कागजात और सीसीटीवी फुटेज की मांग की है, लेकिन अभी तक वो दे नही पाए है। शायद इसका कारण मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने का हो। इस मामले में पूरे देश के लोग न्याय चाहते है। बिहार पुलिस ने कहा इस हत्या में अगर कोई शामिल है तो उसके चेहरे का बेनकाब करेंगे।

डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय का बयान आया की मुम्बई पुलिस से सहयोग मिल रहा है। महेश सेठी से बात हुई है, बहन से बात हुई, अंकिता लोखंडे और डॉक्टर से भी पूछताछ हुई है। बहुत जल्द ही बिहार के सीनियर आईपीएस अधिकारी मुंबई जाएंगे।

बिहार डीजीपी ने बोला की अगर बिहार पुलिस को जांच का आदेश मिलता है तो हम सत्य के बहुत करीब होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button