
श्रीनगर । श्रीनगर जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद इस नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इसे अधिसूचित किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नीति के तहत जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ, किफायती और मौसम के अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए छह साल की रूपरेखा तैयार की गई है।

जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति वर्ष 2026 से 2032 की अवधि के लिए लागू रहेगी और इसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहन की स्वीकार्यता को बढ़ाना, चार्जिंग अवसंरचना को मजबूत करना तथा केंद्र शासित प्रदेश के सभी 20 जिलों में बिजलीचालित परिवहन के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। नीति के तहत वर्ष 2032 तक 1.40 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मांग आधारित प्रोत्साहन, जलवायु अनुकूल अवसंरचना, बिजली ग्रिड के साथ एकीकरण, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, कौशल विकास और रोजगार सृजन जैसे उपाय किए जाएंगे। रणनीतिक अवसंरचना रूपरेखा के तहत शहरी क्षेत्रों और राजमार्ग गलियारों में 140 फास्ट-चार्जिंग केंद्र समेत 900 सार्वजनिक चार्जिंग स्थल स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को अधिसूचित किए जाने पर परिवहन मंत्री सतीश शर्मा और परिवहन विभाग को बधाई दी।
मुख्यमंत्री योगी: 2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था। समानांतर सरकारें चलती थीं। माफिया के सामने नाक रगड़ी जाती थी, घुटने टेके जाते थे और पुलिस मजबूर थी। राजनीतिक नेतृत्व की रीढ़ ही …
वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में वीर पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपने और परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की पुलिसिंग में …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …
CM योगी “पुलिस रिफॉर्म लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना UP, सात पुलिस कमिश्नरेट कर रहे काम”
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में माफिया का प्रभाव था और पुलिस के सामने भी गंभीर चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि उस दौर में सरकार माफिया के सामने झुकती थी, जबकि अब पुलिसिंग में …
श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026
निशिन । एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रनों से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल के किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज …
बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, कहा- नहीं जारी की अधिसूचना
नयी दिल्ली । बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही रिपोर्ट को सरकार ने गुरुवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले पीआईबी की …
जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, सरकार ने ईवी नीति-2026 अधिसूचित की
श्रीनगर । श्रीनगर जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद इस नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इसे अधिसूचित किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नीति के तहत जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ, किफायती और मौसम के अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन …
PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया ‘नायक’
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …
राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में …
भारतीय पायलट मच्छार की बहादुरी को खड़गे ने सराहा, अदम्य साहस को किया सलाम
नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फ्लाई दुबई के विमान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त कराने के अपने सहयोगी पायलट के प्रयास को बहादुरी से रोकने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बृहस्पतिवार को सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं भारतीय …




