पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से पहुंचे 1200 से अधिक मेधावियों को भारत का भाग्य विधाता भी बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और कहा कि आप लिखकर ले लीजिए वक्त बदल रहा है। कागजी सर्टिफिकेट लेकर, कोट, पैंट टाई वालों से ज्यादा हुनर वालों की मांग बढ़ने वाली है। उन्होंने कई मुस्लिम कंट्रियों का नाम लेकर कहा कि वहां के रायल फैमिली के लोग कहते हैं यह हमारे शानदार शहर पैसे से नहीं, भारत के कारीगरों के हुनर और मेहनत के चमचमाते हैं। देश के युवा से कहता हूं पूरा आसमान है। बड़े सपने देखिए, उसे पूरा करने के लिए ताकत झोंक दीजिए। यह कभी मत सोचना अकले हैं, जब लगे समझ लेना मैं आपके साथ हूं। सपने पूरे कीजिए। समाज की शक्ति बनाने में समर्पित कीजिए।

उन्होंने कहा कि दुनिया में जितनी सरकार समझौते कर रही हैं। उनसे 90 हजार, एक लाख, डेढ़ लाख हुनरमंद लोगों की मांग की जा रही है। इसी कारण हमें विश्वविद्यालय वालों की नहीं, हुनर वालों की मांग है। 20 वर्ष के बाद विकसित भारत, मूवी की बाद नहीं कर रहा है। 21वीं सदी का भारत कौशल को सम्मान देकर ही आगे बढ़ सकता है। श्रमेयेव जयते के भाव से काम काम किया।

जिसके पास स्किल, वो सुरक्षित

पीएम मोदी ने कहा कि पहले दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी बड़े-बड़े कोट, टाई और टोप पहनकर आते थे। हमने कहा कि आईटीआई के हुनर मंद बच्चों का भी दीक्षांत समारोह होना चाहि। आधुनिक भारत में एआई को लेकर न जाने क्या क्या कहा जा रहा है। यह समझ लिए जिसके पास स्किल है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान देखा है कि जिनकी सेवा से उनका जीवन चलता था, वह मौत के डर से वापस गांव चले गये। तब उन्हें पता हुआ कि स्किल के बगैर काम नहीं चल सकता है। आप जब हुनर सीखते हैं तो लोगों का जीवन आसान करते हैं।

भारत अब निर्यात कर रहा मोबाइल

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान पहले मोबाइल फोन आयात करता था। आज बेटे-बेटियां मोबाइल बना रहे हैं। आईटीआई को इसलिए महत्व दिया जा रहा है। 2014 के बाद हमारी सरकार ने पांच हजार नई आईटीआई बनाई है। यहां पढ़ने वालों की संख्या पांच लाख बढ़ी है। लड़कियों की संख्या ढाई गुना से अधिक हो गयी है। यहां संसाधन भी चुनौती थे। अब तो 30 से अधिक न्यू ट्रेड पढ़ाए जा रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी, ग्रीन एनर्जी समेत अन्य प्रोग्राम भविष्य की जरूरत के लिए डिजाइन किये गये हैं। कितना बड़ा अस्पताल है, अगर उसके चलाने वाला अच्छा न हो तो इलाज नहीं हो सकता। आपके सामर्थ को सम्मान देने के लिए निकला है। आईटीआई गौरव पूर्ण गाथा लिखने वाला है।

अचीवमेंट है तो गरीबी से बाहर आने का

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को देखते हुए यह ट्रेड तैयार हो रहा है। पाठयक्रम भी बदले, मशीनें भी बदलीं, पीएम सेतु के तहत 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा रहा है। आपने सुना होगा 12-13 साल में 50 करोड़ गरीबी से बाहर आए हैं। अगर कोई भी अचीवमेंट है तो गरीबी से बाहर आने का है। विकसित भारत का रास्ता इसी से गुजरने वाला है। सरकार ने इंमपावर किया। स्टील वर्कर मौके मिले। चार लाख लोगों को घर मिले। बिजली और पानी लाइन पहुंची।

भारत विश्व की स्किल कैपिटल

उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने पहले पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुआ। एलपीजी मिलेगा कि नहीं, हमारे प्रेमी लोग सक्रिय हो गए। न जाने क्या-क्या कहा गया। होर्मुज का संकट आया तब सरकार ने तय किया, एक दिन में कम से कम एक लाख लोगों, शहरों में रहने वालों को पीएनजी गैस देने की व्यवस्था करें। रिव्यू मीटिंग करता था। एक दिन में एक लाख नहीं पहुंच पा रहे थे, 20-25 हजार तक ही पहुंच रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि योजना रफ्तार क्यों नहीं पकड़ रही थी, तब पता चला कि प्लम्बर नहीं है। स्पोर्ट्स के इकोसिस्टम के लिए मौके खुले हैं। भारत विश्व की स्किल कैपिटल यानी आप लोग हैं इसके केंद्र में है। भारत नहीं दुनिया के लिए है, जो आपके भरोसे हैं।

2027 में भारत कौशल विकास के वर्ल्ड प्रतियोगिया का आयोजक

पीएम मोदी ने कहा कि 2027 में भारत कौशल विकास के वर्ल्ड प्रतियोगिया के आयोजन की मेजबानी करने वाला है। यह आयोजन यूपी के ग्रेडर नोएडा में होगा। यूपी होस्ट करने वाला है। योगीजी, केशवजी, पाठक जी, पंकज जी ने उत्तर प्रदेश को बदल दिया है। यहां विश्वविद्यालय बन रहे, टूरिज्म फलफुल रहे है। आपरेशन सिंदूर दुश्मन की नींद उड़ाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल मिसाइल भी यूपी में बन रही है। इससे आपके लिए नए अवसर बन रहे हैं।

आईटीआई के बच्चों के भी शानदार वस्त्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बच्चों के कपड़े ऐसे नहीं होते जैसे आईटीआई के बच्चों के हैं। इनको रूआब देने के लिए देश का पीएम बंगाल से सीधे यहां आकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद क्लरकिल नौकरी पर जोर रहा और कौशल पीथे छोड़ गया। एक बार धर्मा जी की किताब पढ़ी है, मैं पोस्ट ग्रेजुएट हूं, डिग्री है, तब दादा धर्मा ने पूछा तुझे गाड़ी चलाना आता है। खाना पकाना आता है क्या, नहीं तो तुझे आता ही क्या है।

आग्रह किया था, सोना मत खरीदिए

पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया में चर्चा चल रही है। मोदी ने 2023 में कहा था कि भारत के पीएसयू में पैसे लगाइए मालामाल हो जाएगां। आज इतिहास गवाह है कि जिन्होंने पैसे लगाए मालामाल हो गए। मैंने देश वासियों से आग्रह किया था कि एक साल सोना मत खरीदिए, मुझे खुशी है। पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी ने कहा था कि एक समय खाना छोड़ दो, यही है देश का चरित्र। आज लोगों ने मेरी बात मानी सोने के दाम कम हो गये।

पहले यूपी में क्या होता था, न भूलें

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यूपी में क्या होता था, यह भूलना नहीं चाहिए। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में था तो वहां एक बिटिया ने बताया कि रात 11 बजे काम करके घर लौटती है। वह बेटी कह रही थी कि रात 11 बजे घर लौटती है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने यह माहौल बनाया है। आप सभी बधाई शुभकामना। भारत माता की जय, बहुत बहुत धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button