किसानों पर हो रहे दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग

कुशीनगर। टिपू सुल्तान। खेत मे पराली जलाने को लेकर शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर कुशीनगर जिले में अब किसानों पर खूब मुकदमे दर्ज हो रहे है। एक तरफ सूबे की योगी सरकार किसानों का हितैसी बता रही है वही किसानों पर धड़ल्ले से मुकदमे भी दर्ज हो रहे है। उसी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने किसानों पर हो रहे दर्ज मुकदमे के विरोध में तहसील हाटा में आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर निशाना साधा है।

बता दें की आज समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पराली जलाने के विरुद्ध धड़ल्ले से दर्ज हो रहे मुकदमे के विरोध में कुशीनगर जिले के तहसील हाटा में आज सपा के पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के देख रेख में जम कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों का विरोधी सरकार बताया है वही किसानों पर हो रहे दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button