
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा/लखनऊ:- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्लस्टरों के विकास और निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप यहां बड़े औद्योगिक निवेश धरातल पर उतर रहे हैं। इसी क्रम में यीडा के सेक्टर-8 डी में सीएनएच द्वारा ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने कंपनी को 100 एकड़ भूमि आवंटित की है। इस परियोजना में 1,219 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जबकि इसके माध्यम से करीब 1,200 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। गुरुवार को संयंत्र निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री योगी भी लखनऊ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।
यह परियोजना उत्तर प्रदेश में कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर विनिर्माण क्षेत्र को नई मजबूती देने के साथ प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही विनिर्माण से जुड़ी सहायक इकाइयों, कलपुर्जा आपूर्तिकर्ताओं, लॉजिस्टिक्स और अन्य सेवाओं के विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

सीएनएच की यह इकाई भारत की विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यमुना प्राधिकरण में एयरपोर्ट की स्थापना को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने मास्टर प्लान में औद्योगिक निवेश को केंद्र में रखकर अनुमोदन प्रदान किया था। इसी रणनीति के तहत एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक सेक्टर विकसित किए गए हैं, ताकि बेहतर कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं का लाभ उठाकर देश-विदेश की कंपनियां यहां अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित कर सकें।
यमुना प्राधिकरण ने इन्वेस्ट यूपी की अनुशंसा और औद्योगिक निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) तथा फॉर्च्यून-500 कंपनियों से संबंधित नीतियों के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की है। इसका उद्देश्य बड़े निवेशकों को अनुकूल औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराना, उत्पादन गतिविधियों का विस्तार करना और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर तैयार करना है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास का दायरा केवल ट्रैक्टर विनिर्माण तक सीमित नहीं है। यहां उत्तर भारत की प्रमुख एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर चिप निर्माण परियोजना स्थापित हो रही है। इसके साथ ही बड़े इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास किया जा रहा है। सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में इन परियोजनाओं से उच्च तकनीक आधारित विनिर्माण, निवेश और कुशल मानव संसाधन के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
इसके अलावा यीडा क्षेत्र में अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और डेटा सेंटर पार्क जैसे विशेष औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों को एक ही स्थान पर आवश्यक औद्योगिक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना है। इससे बड़े उद्योगों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को भी निवेश और उत्पादन के अवसर मिलेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बन रही है। एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और अन्य परिवहन सुविधाओं की बेहतर कनेक्टिविटी से औद्योगिक इकाइयों को कच्चे माल की आपूर्ति, तैयार उत्पादों के परिवहन और निर्यात में सहूलियत मिलेगी। आगामी वर्षों में इस क्षेत्र में औद्योगिक अवस्थापना का और विस्तार होने की संभावना है।
यूपी चुनाव: दिल्ली में संजय निषाद ने अमित शाह से की मुलाकात, पार्टी की मांगों और मुद्दों पर की चर्चा
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज और पार्टी पदाधिकारियों से जुड़ी …
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘दिव्य संस्कृति भवन’ का लोकार्पण, बोले- आर्थिक और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे के पूरक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश केवल कानून से नहीं, बल्कि चरित्र से चलता है। आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत मुक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का भी मार्ग है। आर्थिक और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे को मजबूत करने वाली शक्तियां हैं। भारत आज आर्थिक, सामरिक, विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी शक्तियों …
सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता
त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात तथा शीत ऋतु में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश में गोवंश संरक्षण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए गो-आश्रय स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध …
निपुण यूपी के लक्ष्य को नई गति देगी योगी सरकार, डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से होगा परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का आकलन
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने और विद्यार्थियों की वास्तविक अधिगम दक्षताओं का आकलन करने के लिए योगी सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा-1 और 2 के विद्यार्थियों का निपुण …
सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav का दावा, हमने खोजे 25 लाख दोहरे और फर्जी मतदाता; आयोग से मांगा जाएगा इनाम
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी ने मतदाता सूची में 25 लाख दोहरे और फर्जी मतदाता खोजे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए प्रहरी उत्तर प्रदेश …
लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत
लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियां राजधानी में अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। इससे पहले गुरुवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई। व्रती महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर पूजन सामग्री जुटाई और पारंपरिक तरीके से लौकी की सब्जी, चने …
दो साल का इंतजार खत्म: केकेसी और मिल एरिया रोड का होगा कायाकल्प, सवा दो करोड़ का बजट मंजूर
डेढ़ सौ मीटर की सड़क बनाने के लिए स्थानीय लोग पिछले दो साल से जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग से पत्राचार कर रहे थे। अब जाकर केकेसी छत्ते वाले पुल और ऐशबाग फ्लाइओवर से उतरने के बाद मिल एरिया की सड़क पर चलना मुश्किल था। छावनी परिषद, रेलवे के साथ ही आशियाना, तेलीबाग से आने …
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर हिंदुओं को जागरूक रहने का संदेश, बोले-लगातार कम हो रहे वोटर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर भाजपा की प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों …
CM योगी “घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया”
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से गले मिलते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं, वही देवभूमि के लोगों के प्रति जहर उगल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत भी …
जेवर में 1,219 करोड़ रुपये से लग रहा CNH का ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा/लखनऊ:- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्लस्टरों के विकास और निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप यहां बड़े औद्योगिक निवेश धरातल पर उतर …




