
नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक नए मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने खान की याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया और मुख्य न्यायाधीश से 16 नवंबर को एक खंडपीठ के समक्ष इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आग्रह किया।

शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय से 16 नवंबर को ही खान की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने को भी कहा। खान की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दुर्भावनावश ईडी की कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्हें रिहा किया जाने वाला था, तभी गिरफ्तार कर लिया गया। सिब्बल ने कहा, श्श्वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि मैं (आजम खान) चुनाव के दौरान जेल में रहूं। खान के वकील ने बताया था कि 78 वर्षीय सपा नेता को जौहर ट्रस्ट से जुड़े धनशोधन मामले के सिलसिले में एक नवंबर को गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया था। कथित दोहरे पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल से जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद ईडी ने 31 अक्टूबर को धनशोधन के इस मामले में आजम खान को गिरफ्तार कर लिया था।
मुख्यमंत्री योगी: अपना परिवार बचाने का अभियान चला रहे कांग्रेस-सपा
विजय कुमार निगम गाजियाबाद:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका अभियान लोकतंत्र बचाने का नहीं, बल्कि अपना परिवार बचाने की कवायद है। दोनों दल परिवारवादी राजनीति के प्रतीक बन चुके हैं। एक ही परिवार के लोग अध्यक्ष बनते हैं और उसी परिवार को ढोना इनकी …
गृह मंत्री अमित शाह बोले “हम SIR पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार”
करनाल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने का आरोप लगाया और कहा कि संसद में हंगामा …
ईडी मामले में आजम खान को झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक नए मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने खान की याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित …
मायावती का EVM पर सवाल..! कहा “देश में लोग फिर से मतपत्र के जरिए मतदान की मांग कर रहे हैं”
लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-आधारित चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ईवीएम का इस्तेमाल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। मायावती ने साथ ही यह दावा भी किया कि आबादी का एक बड़ा वर्ग मतपत्र …
कांग्रेस और सपा को लोकतंत्र की नहीं, अपने परिवारों की चिंता है: योगी आदित्यनाथ
गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों का अभियान लोकतंत्र बचाने का नहीं, बल्कि अपने परिवारों को बचाने का है और आरोप लगाया कि परिवारवादी राजनीति के कारण इन दलों में एक ही परिवार के लोग नेतृत्व करते …
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, लगाया वोट चोरी के बाद हक-हुकूक चोरी की तैयारी का आरोप
नयी दिल्ली । कांग्रेस ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान के लिए आधार के स्थान पर मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) इस्तेमाल किए जाने की कथित योजना को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या यह मोदी सरकार की आधिकारिक नीति है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने …
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों के शव हुए बरामद
उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में इनोवा कार सीधे नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सात लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद नदी किनारे से चार …
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण अग्निकांड, फैक्ट्री में लगी भयानक आग..!
नयी दिल्ली । आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह 9.05 बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और फिलहाल आग बुझाने का काम चल …
बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, वैकल्पिक व्यवस्था में विशेष सर्वेक्षण अमीनों को मिलेगा पदभार
पटना । बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि हड़ताल पर गए कई राजस्व कर्मचारी और अमीन काम पर लौट आए हैं और अपना काम कर रहे हैं। सरकार ने हड़ताल पर अब तक नहीं लौटने वाले कर्मचारियों और अमीनों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। …
लखनऊ में दीपावली पर्व पर भी होगा मेट्रो का संचालन, शाम सात बजे तक लोग ले सकेंगे लाभ
आठ नवंबर को दीपावली के दिन यात्रियों को मेट्रो की सुविधा सुबह छह से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध होगी। लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। सभी मेट्रो स्टेशन पर इसकी उद्घोषणा की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो सेवाएं सुबह छह से रात्रि …




