
नयी दिल्ली । अफगानिस्तान में लड़कियों की माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर तालिबान की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर दुनिया भर में विरोध हो रहा है। इसी बीच विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने तालिबान के फैसले का बचाव करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिस पर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में नाइक लड़कियों की शिक्षा पर रोक को सुरक्षा व्यवस्था और महिला शिक्षकों की कमी से जोड़ते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप में जाकिर नाइक कहते हैं कि तालिबान ने लड़कियों की शिक्षा पर स्थायी प्रतिबंध नहीं लगाया है, बल्कि सुरक्षा सुनिश्चित होने तक इसे टालने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, अफगानिस्तान में महिलाएं इस्लामी अध्ययन, अरबी भाषा और कुरान जैसे विषयों में मास्टर डिग्री और पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। नाइक ने कहा कि मीडिया में दिखाई जाने वाली हर बात सच नहीं होती। उन्होंने दावा किया कि तालिबान के प्रतिनिधियों से उनकी बातचीत हुई है। उनके अनुसार, जब तक उचित शिक्षक उपलब्ध नहीं होते, तब तक शिक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित करने में कोई समस्या नहीं है। हालांकि, उनके इन दावों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की रिपोर्टों में अफगानिस्तान में लड़कियों और महिलाओं की माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा तक पहुंच पर व्यापक प्रतिबंधों का उल्लेख किया गया है। ऐसे में नाइक के बयान और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के बीच अंतर को लेकर बहस तेज हो गई है। जाकिर नाइक की टिप्पणी की आलोचना करने वालों में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के पिता और पाकिस्तानी शिक्षा कार्यकर्ता जियाउद्दीन यूसुफजई भी शामिल हैं। उन्होंने नाइक के बयान को चिंताजनक और निराशाजनक बताया। भारतीय इस्लामी विद्वान ए. फैजुर रहमान ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए। उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से पूछा कि जाकिर नाइक को मलेशिया में रहने की अनुमति क्यों दी जा रही है। इसके अलावा पत्रकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी नाइक के तर्कों की आलोचना की है। जाकिर नाइक वर्ष 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चले गए थे। भारत में उन पर धार्मिक घृणा फैलाने, गैरकानूनी गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोप हैं। नाइक इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं। भारत सरकार उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक इसमें सफलता नहीं मिली है। लड़कियों की शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर नाइक के बयान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बहस छेड़ दी है। आलोचकों का कहना है कि शिक्षा के अधिकार को सुरक्षा या संसाधनों की कमी के आधार पर अनिश्चितकाल तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।
विधानसभा चुनाव की आहट तेज: कल आगरा में जुटेंगे 5 मंडलों के अधिकारी, आयोग ने तैयार किया मास्टरप्लान
विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी हैं। मेरठ के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग गुरुवार को आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में कानून-व्यवस्था से लेकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और कार्ययोजना तक …
IndiGo, एअर इंडिया और अकासा ने सऊदी अरब के लिए 30 नवंबर तक सभी उड़ानों को किया रद
सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच IndiGo ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक देश के चार प्रमुख शहरों के लिए अपनी सभी उड़ानें रद कर दी हैं। एयरलाइन ने जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे सऊदी अरब में IndiGo …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण
योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …
यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …
जेन-जी और जेन-अल्फा को बताना होगा 10 साल पहले के यूपी का सच: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट में कहा कि आज की जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी को 10 वर्ष पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, दंगे, गुंडागर्दी और पहचान के संकट के बारे में बताना जरूरी है। 15 से 25-27 वर्ष की उम्र के युवाओं ने उस दौर को नहीं …
जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …
सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हुए हैं इनके हाथ: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। ये लोग अयोध्या को बदनाम करने और भारत की सनातन आस्था को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ स्वांग रचेंगे। ये लोग घोषित रामद्रोही हैं, राम भक्तों के खून …
‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना
जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …




