राहुल गांधी का आरोप, TATA समूह को “आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा..!”

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और देश का कोई भी प्रमुख कारोबारी इसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में सवाल किया कि कारोबारी जगत आखिर कब तक चुप रहेगा? उन्होंने कहा, टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और कोई भी कारोबारी नेता एक शब्द कहने की हिम्मत नहीं कर रहा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सवाल किया, आप कब तक चुप रहेंगे? तब तक, जब तक वे आप पर कब्जा नहीं कर लेते? उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, भारतीय कारोबार मोदी और शाह का खिलौना नहीं है। आपमें साहस की कमी है। हममें नहीं।

हम इन अपराधों के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे। उनके आरोपों पर सरकार अथवा टाटा समूह की तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। गांधी ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस और उसकी सबसे बड़ी शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स के बीच नेतृत्व, कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की संभावना और उसके कामकाज से जुड़े मुद्दों पर मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस सप्ताह की शुरुआत में टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन को फिर से टाटा संस का अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को चुनौती दी थी। देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के निदेशक मंडल की 17 सितंबर को हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया था।

‘बताइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’; बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव के नतीजों पर PM मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन चार बड़े राज्यों में चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए गए थे। …

0 comments

गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर भरण-पोषण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में गोवंश संरक्षण के लिए 69.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से 34.58 करोड़ रुपये …

0 comments

राहुल गांधी का आरोप, TATA समूह को “आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा..!”

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और देश का कोई भी प्रमुख कारोबारी इसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में सवाल किया …

0 comments

सिंगापुर दो प्रमुख कंपनियों के साथ हुए एमओयू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा पात्रता प्रमाणपत्र

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को सिंगापुर दो प्रमुख कंपनियों के साथ एमओयू किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर इन कंपनियों को पात्रता प्रमाणपत्र सौंपा गया। उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनाने और वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी …

0 comments

आंध्र प्रदेश में कहर, 3 लोगों की मौत, सैकड़ों पेड़ उखड़े, सड़कें क्षतिग्रस्त

अमरावती। चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 31 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि …

0 comments

आगरा में सपा ने फिर भाजपा को दी पटखनी, शिक्षक एमएलसी सीट पर आकाश अग्रवाल जीते

आगरा । उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव में आगरा से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी, दोनों के लिए जीत की खबर आई है। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर भाजपा को झटका दिया …

0 comments

वकील बनाम पुलिस विवाद गहराया, सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन ने दी दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी

नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस के एसीपी द्वारा सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव और वकील को धमकी देने और रिवॉल्वर दिखाने के विरोध में वकीलों का विरोध-प्रदर्शन बुधवार को जारी रहा। इस दौरान सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट विकास त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो …

0 comments

दिल्ली में एसआईआर के तहत दावों-आपत्तियों की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, ड्राफ्ट रोल में अब तक 97 लाख से ज्यादा वोटर

नयी दिल्ली । चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से न छूटे इसके लिए 1 अक्टूबर 2026 को क्वालिफाइंग तारीख माना गया है। चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत यह एसआईआर दिल्ली में शुरू करने …

0 comments

राज्यसभा उपचुनाव, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी होंगे भाजपा उम्मीदवार

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी ने बुधवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. …

0 comments

एसआईआर रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति को भेजी याचिका

नयी दिल्ली तमिलनाडु की राजनीति में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद तेज हो गया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को याचिका भेजकर एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और चुनाव में बैलेट पेपर की व्यवस्था दोबारा लागू करने की मांग की है। …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button