अब रिया के बाद शुशांत के पिता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, बोलें इस मामले में उन्हें बगैर नोटिस दिए कुछ भी नहीं किया जाए

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के सिंह ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दाखिल की है। यह याचिका रिया चक्रवर्ती की याचिका दाखिल करने के ठीक एक दिन बाद दाखिल की गई है। हाल ही में रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अभिनेता सुशांत के मौत के मामले की जांच मुंबई पुलिस को सौंपने की मांग की थी। इससे पहले सुशांत के पिता ने बिहार में एक एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें रिया चक्रवर्ती का नाम था।

ठीक उसी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी याचिका दायर की जिसमें उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोपों को लेकर पटना में दर्ज कराई गई एफआईआर मुंबई स्थानांतरित करने और बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने का कोर्ट से अनुरोध किया है।

आपको बता दें की कैविएट एक ऐसी याचिका होती है जिसमें याचिकाकर्ता का पक्ष सुने बिना अदालत अपना फैसला नहीं दे सकती है। सुशांत के पिता के.के सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि बिना उन्हें सुने अदालत इस मामले में अपना कोई फैसला ना दे।

राजपूत के पिता के के सिंह ने वकील नितिन सलूजा के माध्यम से न्यायालय में दायर कैविएट में कहा है कि इस मामले में उन्हें नोटिस दिए बगैर कुछ भी नहीं किया जाए।दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने बुधवार को कहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवती द्वारा पटना में दर्ज प्राथमिकी के स्थानांतरण के लिये शीर्ष अदालत में याचिका दायर करने से संकेत मिलता है कि मुंबई पुलिस में कोई उनकी मदद कर रहा है।

बता दें की चौंतीस वर्षीय सुशांत का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में 14 जून को अपने अपार्टमेन्ट में छत से लटका मिला था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button