डबल मर्डर से फैली सनसनी, पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे की हत्या

पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को किया गिरफ्तार

दो सगे भाइयों में पहले से ही जमीन को लेकर था विवाद

गोरखपुर – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष छिड़ गया । महुआ के एक पेड़ को लेकर दो सगे भाई आपस मे भीड़ गये और खुनी संघर्ष में बदल गया। और माँ – बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या में इस्‍तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में महुआ के पेड़ को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जानकारी के मुताबिक अरविन्द दुबे और राजेश दुबे दोनों भाई हैं। आरोप है कि अरविन्द ने महुआ के पेड़ को चुपके से बेच दिया था। जिसे काटने के लिए मजदूर आ गए। मजदूर को पेड़ काटते देख अरविन्द का भाई राजेश वहां आ गए और पेड़ को अपना हिस्सा बताते हुए काटने से रोक दिया। इसी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया ।

मां-बेटे का किया कत्ल

इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो में मारपीट होने लगी। इसी दौरान राजेश दुबे के कुछ रिश्तेदार पोखरी गांव पहुंचे। और घर में मौजूद अरविन्द दुबे की 55 वर्षीय पत्नी हेमलता दुबे और उसके 22 वर्षीय बेटे हर्ष को लाठी – डंडे और रॉड से पीटना शुरू कर दिया । इसके बाद फावड़ा से मारकर माँ – बेटे को मौत के घाट उतार दिया। वहीं दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस सक्रियता दिखाते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मुख्य आरोपी समेत 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार ने बताया कि पेड़ को लेकर भाईयों के बीच विवाद हुआ है,जिसमे एक महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। वहीं मुख्य आरोपी समेत 8 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button