सूबे में गन्ना के खेत में 7 वर्षीय बच्ची की मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

पटना(मोतिहारी)। रविशंकर मिश्रा। सुगौली थाना क्षेत्र के द0 छपरा बहास पंचायत निवासी नाजिर हुसैन की 7 वर्षीय पुत्री रौशनी 19 अक्टूबर 2020 की शाम में अचानक गायब हो गई।

जब देर शाम तक बच्ची घर पर नहीं लौटी तब परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधवार की सुबह गांव के बगल के सरेह में गन्ना के खेत मे बच्ची के शव को ग्रामीणों ने देखा।

घटना की सूचना थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल को मिली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच पुलिस कर रही है और बहुत जल्द ही दोषियों को धर दबोचा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button