तेज गति होने के कारण अनियंत्रित बाइक चालक की हुई मौत

बगहा: प्रखंड बगहा दो अंतर्ग ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर ढोलबजावा गांव के साेेैराहा और मर्जादपुर के बीच स्थित दनहवा सेेंफन के पास हुई बाइक दुर्घटना में धनरपा के ओम प्रकाश साह की मौत हो गयी। ज्यादा मोड़ होने के कारण संतुलन खराब हो गया। जिसके वजह से यह घटना घटी। यह घटना लगभग 8:00 बजे रात को हुई थी। देर रात होने के कारण रात को कोई देख नहीं पाया।

सुबह सैराहा के ग्रामीणों ने देखा तो हल्ला किया। इस घटना की जानकारी पाते ही सेंमरा थाना के प्रभारी, प्रभात समीर, छोटा बाबू, रविंद्र कुमार, पवन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर पहुंचकर शव की पहचान करायी, शव की पहचान करा कर उसके परिजनों को घटनास्थल पर बुलवाया और बुलाकर शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

सेमरा थाना के प्रभारी प्रभात समीर ने शव के परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि वाल्मीकि नगर से घर आ रहे थे। मृतक ओम प्रकाश साह के घर वालों ने शव को लेकर बगहा अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

ओम प्रकाश साह के घर वाले और घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि अगर आज हेलमेट होता तो उनकी जान बच जाती थी।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button