बंगाल को UP जैसा बनाना है, पुलिस को दी खुली छूट, एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप घोष

कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने राज्य में पुलिस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना है। व्यवस्था में सुधार लाना होगा। इसके लिए हमने पुलिस को खुली छूट दी है। आसनसोल एनकाउंटर पर मंत्री दिलीप घोष ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा, इससे पता चला है कि बंगाल की कानून-व्यवस्था कहां तक पहुंची है और अपराधियों का हौसला कितना बढ़ा हुआ है कि वो पुलिस को चुनौती देते हैं और फायरिंग करते हैं। ऐसे में पुलिस कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए मजबूर है और जो उन्हें ठीक लगता है, वैसी कार्रवाई की जाती है। राज्य में अन्य पुलिस एनकाउंटर पर उन्होंने कहा, हम (पश्चिम बंगाल को) उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं। हमने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देखी है। हमने वहां जाकर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देखी है।

हमने बिहार की कानून-व्यवस्था भी देखी है। पहले माफिया और गुंडे 50-50 गाड़ियां लेकर घूमते थे, क्या अब किसी में ऐसा करने की हिम्मत है? इसलिए पश्चिम बंगाल में वही इलाज करना होगा, जो कारगर है। हमने पुलिस को खुली छूट दी है। दिलीप घोष ने संसद में परिसीमन विधेयक लाने की तैयारियों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मौजूदा हालात के हिसाब से देश की आबादी बढ़ी है। इसे ध्यान में रखते हुए नए संसद भवन में सीटों की संख्या डेढ़ गुना कर दी गई है। इसलिए स्वाभाविक रूप से, यह प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। अभी स्थिति यह है कि हर एक लोकसभा क्षेत्र में 30 लाख मतदाता हैं। एक सांसद के लिए हर जगह जाकर लोगों से जुड़ना, उनके काम के बारे में जानना और उनकी बातें सुनना संभव नहीं है। सीटों की संख्या का बढ़ना एक अच्छी बात है। एनसीपी-एसपी के समर्थन को लेकर घोष ने कहा, सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। हमारी सरकार ने आगे बढ़कर इसके लिए पहल की है और ऐसा होना ही चाहिए। विपक्ष पर प्रहार करते हुए दिलीप घोष ने कहा, ष्ये लोग कभी सुधार नहीं चाहते। बंगाल में 42 लोकसभा सीटें और 23 जिले हैं। एक जिले में पांच लोकसभा सीटें हैं और एक जिले में सिर्फ एक विधानसभा सीट है। कोई समता नहीं है। यह सुधार अब तक क्यों नहीं हुआ है।

CM योगी “Delimitation Bill से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता होगा साफ”

विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा …

0 comments

बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार, 23.16 लाख से अधिक लोगों ने ली शपथ

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बाल विवाह के खिलाफ व्यापक अभियान चल रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 23.16 लाख से अधिक शपथ दिलाई जा चुकी हैं और 2.82 …

0 comments

राष्ट्रपति मुर्मू “समुद्री सुरक्षा से बढ़ेगी वैश्विक व्यापार और आर्थिक समृद्धि”

कन्नूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में समुद्री क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक व्यापार का एक बड़ा हिस्सा समुद्री मार्गों से होता है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। यहां एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी …

0 comments

भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता था जम्मू-कश्मीर विल: राजनाथ सिंह

जम्मू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू कश्मीर को भारत का मुकुट मणि बताते हुए कहा कि इसका देश में विलय महज एक भौगोलिक क्षेत्र के एकीकरण का मामला नहीं था बल्कि यह भारत की आत्मा, भावना, एकता और अखंडता को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता था। सिंह ने यहां लोक भवन के पास …

0 comments

इमरान मसूद बोले, सहारनपुर की दोनों सीटें कांग्रेस की, अखिलेश बड़ा दिल दिखाएं

नयी दिल्ली । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने शनिवार को कहा कि सहारनपुर जिले की जिन दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे कांग्रेस की हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बड़ा दिल दिखाने और कांग्रेस को भी जगह देने का भी …

0 comments

Delimitation Bill पर DMK का बड़ा फैसला, 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का किया समर्थन

चेन्नई संसद के विशेष सत्र से पहले डीएमके ने परिसीमन के मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। चेन्नई में पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में हुई सांसदों की बैठक में डीएमके ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित किया। पार्टी सांसदों की बैठक के बाद डीएमके सांसद ए. राजा ने …

0 comments

बंगाल को UP जैसा बनाना है, पुलिस को दी खुली छूट, एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप घोष

कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने राज्य में पुलिस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना है। व्यवस्था में सुधार लाना होगा। इसके लिए हमने पुलिस को खुली छूट दी है। आसनसोल एनकाउंटर पर मंत्री दिलीप घोष ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए …

0 comments

गाजीपुर में दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

गाजीपुर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला और उसकी 12 साल की बेटी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी को शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सोनू उर्फ परवेज पर 25,000 रुपए का इनाम था। गोलीबारी के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। …

0 comments

UP में Delimitation से बदलेगा सियासत का पूरा गणित, 403 से बढ़कर 604 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने वाले वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण की व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश का चुनावी नक्शा पूरी तरह बदलने की संभावना है। लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के …

0 comments

यूपी में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला

ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो गया। अब प्रशासक अगले छह माह तक या राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक ग्राम पंचायतों का कामकाज संभालेंगे। दोनों में से जो स्थिति पहले बनेगी, उसी के …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button