Delimitation Bill पर DMK का बड़ा फैसला, 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का किया समर्थन

चेन्नई संसद के विशेष सत्र से पहले डीएमके ने परिसीमन के मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। चेन्नई में पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में हुई सांसदों की बैठक में डीएमके ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित किया। पार्टी सांसदों की बैठक के बाद डीएमके सांसद ए. राजा ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में हुई संसदीय दल की बैठक में विस्तार से चर्चा करने के बाद हमने देश और तमिलनाडु के हित में एक पक्का फैसला लिया है। डीएमके ने सभी राज्यों में संसद की सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया, आइए, तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व की रक्षा करें! आइए, तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा करें! द्रविड़ मुनेत्र कड़गम हमेशा से राज्यों के अधिकारों की रक्षा करने में सबसे आगे रही है। चाहे सत्ता में हो या विपक्ष में, इस पार्टी ने हमेशा तमिल लोगों और तमिलनाडु के अधिकारों को प्राथमिकता दी है। परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीएमके ने परिसीमन का मुद्दा उठते ही सबसे पहले इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

हमने तुरंत ही परिसीमन के किसी भी ऐसे रूप का विरोध किया, जिसका तमिलनाडु सहित दक्षिणी राज्यों पर बुरा असर पड़ सकता हो। प्रस्ताव में आगे कहा गया कि 14 फरवरी 2024 को तमिलनाडु विधानसभा में पारित एक प्रस्ताव में हमने जोर देकर कहा कि यदि जनसंख्या के आधार पर विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़ाना अपरिहार्य हो भी जाए, तो भी 1971 की जनगणना के अनुसार राज्य विधानसभाओं और संसद के दोनों सदनों में प्रत्येक राज्य को आवंटित सीटों का अनुपात बना रहना चाहिए। इसी प्रस्ताव के माध्यम से हमने इस बात पर भी जोर दिया कि तमिलनाडु जैसे राज्यों को, जिन्होंने पिछले 50 वर्षों से अधिक समय में अपने लोगों के लाभ के लिए विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और जन-कल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है, इसके लिए दंडित नहीं किया जाना चाहिए। तमिलनाडु पर परिसीमन के संभावित प्रभाव को देखते हुए इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 25 फरवरी 2025 को तमिलनाडु मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई गई थी। उस बैठक में लिए गए फैसलों के आधार पर 5 मार्च 2025 को तमिलनाडु में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। बैठक के अंत में एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें जोर दिया गया कि अगर संसद में सीटों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो जरूरी संवैधानिक संशोधन किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों को मिलने वाली सीटों की संख्या उसी अनुपात में बढ़े, जिस अनुपात में 1971 की जनगणना के आधार पर संसद के दोनों सदनों में राज्यों का मौजूदा प्रतिनिधित्व है।

प्रस्ताव में यह भी जोर दिया गया कि परिसीमन के कारण केंद्र सरकार किसी भी हाल में संसद में तमिलनाडु के मौजूदा 7.18 प्रतिशत प्रतिनिधित्व वाले हिस्से को न बदले। बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि तमिलनाडु परिसीमन के खिलाफ नहीं है लेकिन परिसीमन उन राज्यों के लिए सजा नहीं बनना चाहिए, जिन्होंने पिछले 50 वर्षों में सामाजिक और आर्थिक विकास कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू किया है।

CM योगी “Delimitation Bill से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता होगा साफ”

विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा …

0 comments

बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार, 23.16 लाख से अधिक लोगों ने ली शपथ

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बाल विवाह के खिलाफ व्यापक अभियान चल रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 23.16 लाख से अधिक शपथ दिलाई जा चुकी हैं और 2.82 …

0 comments

राष्ट्रपति मुर्मू “समुद्री सुरक्षा से बढ़ेगी वैश्विक व्यापार और आर्थिक समृद्धि”

कन्नूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में समुद्री क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक व्यापार का एक बड़ा हिस्सा समुद्री मार्गों से होता है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। यहां एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी …

0 comments

भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता था जम्मू-कश्मीर विल: राजनाथ सिंह

जम्मू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू कश्मीर को भारत का मुकुट मणि बताते हुए कहा कि इसका देश में विलय महज एक भौगोलिक क्षेत्र के एकीकरण का मामला नहीं था बल्कि यह भारत की आत्मा, भावना, एकता और अखंडता को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता था। सिंह ने यहां लोक भवन के पास …

0 comments

इमरान मसूद बोले, सहारनपुर की दोनों सीटें कांग्रेस की, अखिलेश बड़ा दिल दिखाएं

नयी दिल्ली । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने शनिवार को कहा कि सहारनपुर जिले की जिन दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे कांग्रेस की हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बड़ा दिल दिखाने और कांग्रेस को भी जगह देने का भी …

0 comments

Delimitation Bill पर DMK का बड़ा फैसला, 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का किया समर्थन

चेन्नई संसद के विशेष सत्र से पहले डीएमके ने परिसीमन के मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। चेन्नई में पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में हुई सांसदों की बैठक में डीएमके ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित किया। पार्टी सांसदों की बैठक के बाद डीएमके सांसद ए. राजा ने …

0 comments

बंगाल को UP जैसा बनाना है, पुलिस को दी खुली छूट, एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप घोष

कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने राज्य में पुलिस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना है। व्यवस्था में सुधार लाना होगा। इसके लिए हमने पुलिस को खुली छूट दी है। आसनसोल एनकाउंटर पर मंत्री दिलीप घोष ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए …

0 comments

गाजीपुर में दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

गाजीपुर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला और उसकी 12 साल की बेटी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी को शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सोनू उर्फ परवेज पर 25,000 रुपए का इनाम था। गोलीबारी के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। …

0 comments

UP में Delimitation से बदलेगा सियासत का पूरा गणित, 403 से बढ़कर 604 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने वाले वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण की व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश का चुनावी नक्शा पूरी तरह बदलने की संभावना है। लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के …

0 comments

यूपी में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला

ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो गया। अब प्रशासक अगले छह माह तक या राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक ग्राम पंचायतों का कामकाज संभालेंगे। दोनों में से जो स्थिति पहले बनेगी, उसी के …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button