इमरान मसूद बोले, सहारनपुर की दोनों सीटें कांग्रेस की, अखिलेश बड़ा दिल दिखाएं

नयी दिल्ली । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने शनिवार को कहा कि सहारनपुर जिले की जिन दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे कांग्रेस की हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बड़ा दिल दिखाने और कांग्रेस को भी जगह देने का भी आग्रह किया। मसूद ने बातचीत में कहा कि इस मामले में कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। उनकी पार्टी सपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है, लेकिन कांग्रेस को भी चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, दोनों सीट कांग्रेस की हैं। कांग्रेस ने 2017 में इन सीटों पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2022 में सपा ने ये सीट इसलिए जीतीं, क्योंकि मैं उस समय सपा में शामिल हो गया था।

इन क्षेत्रों में सपा का अपना कोई खास आधार नहीं रहा है। सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीट देने की पेशकश पर मसूद ने कहा कि इस तरह कांग्रेस को कमतर आंकना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आत्मसमर्पण करके चुनाव नहीं लड़ सकती। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस अपनी मजबूत सीट भी छोड़ देगी तो उसके पास क्या बचेगा। सपा नेता आजम खान की कांग्रेस की सीटों की मांग पर की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मसूद ने कहा, श्श्हम आपसे कुछ मांगने वाले भिखारी नहीं हैं। हमें आपसे कुछ नहीं मांगना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2017 में 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था और अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है। मसूद ने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन होना चाहिए और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुकाबला दो विचारधाराओं के बीच है- एक विचारधारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दूसरी राहुल गांधी के नेतृत्व वाली है। सपा द्वारा सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच पांच उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने से दोनों दलों के बीच तनाव बढ़ गया है। सहारनपुर और बेहट सीटों को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। सपा ने सहारनपुर से आशु मलिक और बेहट से उमर अली खान को टिकट दिया है। दोनों इन क्षेत्रों से मौजूदा विधायक हैं।

CM योगी “Delimitation Bill से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता होगा साफ”

विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा …

0 comments

बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार, 23.16 लाख से अधिक लोगों ने ली शपथ

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बाल विवाह के खिलाफ व्यापक अभियान चल रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 23.16 लाख से अधिक शपथ दिलाई जा चुकी हैं और 2.82 …

0 comments

राष्ट्रपति मुर्मू “समुद्री सुरक्षा से बढ़ेगी वैश्विक व्यापार और आर्थिक समृद्धि”

कन्नूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में समुद्री क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक व्यापार का एक बड़ा हिस्सा समुद्री मार्गों से होता है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। यहां एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी …

0 comments

भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता था जम्मू-कश्मीर विल: राजनाथ सिंह

जम्मू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू कश्मीर को भारत का मुकुट मणि बताते हुए कहा कि इसका देश में विलय महज एक भौगोलिक क्षेत्र के एकीकरण का मामला नहीं था बल्कि यह भारत की आत्मा, भावना, एकता और अखंडता को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता था। सिंह ने यहां लोक भवन के पास …

0 comments

इमरान मसूद बोले, सहारनपुर की दोनों सीटें कांग्रेस की, अखिलेश बड़ा दिल दिखाएं

नयी दिल्ली । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने शनिवार को कहा कि सहारनपुर जिले की जिन दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे कांग्रेस की हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बड़ा दिल दिखाने और कांग्रेस को भी जगह देने का भी …

0 comments

Delimitation Bill पर DMK का बड़ा फैसला, 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का किया समर्थन

चेन्नई संसद के विशेष सत्र से पहले डीएमके ने परिसीमन के मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। चेन्नई में पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में हुई सांसदों की बैठक में डीएमके ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित किया। पार्टी सांसदों की बैठक के बाद डीएमके सांसद ए. राजा ने …

0 comments

बंगाल को UP जैसा बनाना है, पुलिस को दी खुली छूट, एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप घोष

कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने राज्य में पुलिस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना है। व्यवस्था में सुधार लाना होगा। इसके लिए हमने पुलिस को खुली छूट दी है। आसनसोल एनकाउंटर पर मंत्री दिलीप घोष ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए …

0 comments

गाजीपुर में दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

गाजीपुर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला और उसकी 12 साल की बेटी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी को शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सोनू उर्फ परवेज पर 25,000 रुपए का इनाम था। गोलीबारी के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। …

0 comments

UP में Delimitation से बदलेगा सियासत का पूरा गणित, 403 से बढ़कर 604 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने वाले वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण की व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश का चुनावी नक्शा पूरी तरह बदलने की संभावना है। लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के …

0 comments

यूपी में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला

ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो गया। अब प्रशासक अगले छह माह तक या राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक ग्राम पंचायतों का कामकाज संभालेंगे। दोनों में से जो स्थिति पहले बनेगी, उसी के …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button