
नयी दिल्ली । अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती युवाओं के लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार की घोषणा से बड़ा बदलाव होने की बात सामने आई है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का मौका मिलेगा, जबकि बाकी 75 प्रतिशत जवानों को दो साल और सेना में सेवा करने का अवसर दिया जाएगा। इस फैसले को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने भी इस बदलाव से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस फैसले से उन हजारों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका चार साल का कार्यकाल जल्द पूरा होने वाला था। आइए जानते हैं कि नई व्यवस्था में अग्निवीरों के लिए क्या बदलाव किए गए हैं। अग्निपथ योजना के मौजूदा प्रावधान के तहत चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित कैडर में शामिल किया जा सकता है। बाकी 75 प्रतिशत जवानों को सेवा से मुक्त किया जाना था। नई व्यवस्था के विवरण के मुताबिक, अब नियमित सेवा के लिए चयनित नहीं होने वाले अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि 100 युवा अग्निवीर के रूप में भर्ती होते हैं तो चार साल बाद 25 को नियमित सैनिक बनाया जाएगा और शेष 75 को दो साल और सेवा करने का मौका मिलेगा। सेवा विस्तार के बाद भी अग्निवीरों के लिए नियमित सैनिक बनने का रास्ता खुला रहने की बात कही गई है। ब्क्ै के मुताबिक, अतिरिक्त दो साल की सेवा पूरी करने के बाद इच्छुक अग्निवीरों को उनके प्रदर्शन और मूल्यांकन के आधार पर चयन प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, 75 प्रतिशत अग्निवीरों में से कितने जवानों को नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा, इसका स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है। चयन निर्धारित मानकों और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों के लिए वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है। यानी दो साल अतिरिक्त सेवा करने वाले जवानों को पहले की तुलना में बेहतर आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि, वेतन में कितनी वृद्धि होगी और कौन-कौन से भत्ते मिलेंगे, इसका विस्तृत ब्योरा संबंधित आधिकारिक आदेश से स्पष्ट होगा। बताया जा रहा है कि करीब 18 हजार अग्निवीरों का पहला बैच आने वाले कुछ सप्ताह में चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाला था। ऐसे में सेवा विस्तार का फैसला उनके लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे उन्हें सेना में अनुभव हासिल करने और नियमित सेवा के लिए अपनी योग्यता साबित करने का अतिरिक्त समय मिलेगा। नई व्यवस्था से अग्निवीरों के भविष्य को लेकर चल रही चर्चा भी तेज हो गई है। अब सबसे अहम सवाल चयन के मानदंड और नियमित पदों की संख्या को लेकर है। इनका पूरा विवरण सामने आने के बाद ही अग्निवीरों के लिए इस बदलाव का वास्तविक लाभ स्पष्ट हो सकेगा।
लखनऊ में दीपावली पर्व पर भी होगा मेट्रो का संचालन, शाम सात बजे तक लोग ले सकेंगे लाभ
आठ नवंबर को दीपावली के दिन यात्रियों को मेट्रो की सुविधा सुबह छह से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध होगी। लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। सभी मेट्रो स्टेशन पर इसकी उद्घोषणा की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो सेवाएं सुबह छह से रात्रि …
मुख्यमंत्री योगी “राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट बताते हुए कहा कि उनका बारूद समाप्त हो चुका है। कांग्रेस चाहे जितनी बार उन्हें लॉन्च कर ले, अब वह लॉन्च नहीं होने वाले। वहीं, अखिलेश यादव …
दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ
विजय कुमार निगम लखनऊ:-दीपोत्सव-2026 में रामनगरी की सड़कों और सांस्कृतिक मंचों पर देश की विविध लोक परंपराओं के रंग देखने को मिलेंगे। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोक कलाकार अपने पारंपरिक नृत्यों और लोक विधाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों के कलाकार भी अपनी क्षेत्रीय लोककला के माध्यम …
CM योगी के नेतृत्व में UP में49 संकेतकों के आधार पर हो रहा महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलन
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को अब आंकड़ों के आधार पर परखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट …
राहुल गांधी ने पूछा, पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ? भगवंत मान और अमित शाह को घेरा
नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में मादक पदार्थों से जुड़ी समस्या को सबसे बड़ा मुद्दा करार देते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि राज्य को नशे से मुक्त करना है तो मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी …
दिल्ली के मयूर विहार में स्कूल के अंदर 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद घटना
नयी दिल्ली । मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा की अचानक बेहोश होने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्ची खेलकूद का पीरियड समाप्त होने के बाद क्लासरूम में लौटी थी। इसी दौरान वह …
अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार, 25% की नौकरी होगी पक्की
नयी दिल्ली । अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती युवाओं के लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार की घोषणा से बड़ा बदलाव होने की बात सामने आई है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का मौका मिलेगा, जबकि बाकी 75 प्रतिशत …
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का दबदबा, पिया डांडिया,रो खन्ना और सुहास सुब्रमण्यम जीतेय विवेक रामास्वामी को हार
नयी दिल्ली । अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों और रुझानों में भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन चर्चा में है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कई भारतवंशी उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर अमेरिकी राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इनमें सुहास सुब्रमण्यम, पिया डांडिया और रो खन्ना प्रमुख हैं। वहीं, रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी …
मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का यूपी को संदेश, बोले, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल की बारी
नयी दिल्ली अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की जीत ने भारत की राजनीति में भी चर्चा शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआइ्र्रएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस जीत को उत्तर प्रदेश की राजनीति से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …
पंजाब में AAP विधायक अमनदीप कौर के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, सरकारी जमीन हड़पने का आरोप
चंडीगढ़ । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ईडी की टीमों ने मोगा से विधायक अमनदीप कौर और उनके परिवार से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी संपत्ति …




