
नयी दिल्ली । अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों और रुझानों में भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन चर्चा में है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कई भारतवंशी उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर अमेरिकी राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इनमें सुहास सुब्रमण्यम, पिया डांडिया और रो खन्ना प्रमुख हैं। वहीं, रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को ओहायो के गवर्नर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कुछ अन्य भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों की सीटों पर अभी नतीजे स्पष्ट नहीं हैं। फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पिया डांडिया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व मरीन सैनिक केसी असकर को हराकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जगह बनाई। उपलब्ध नतीजों के मुताबिक, डांडिया को 51.9 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 49.1 प्रतिशत मत हासिल हुए। पिया डांडिया पहली पीढ़ी की अमेरिकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की थी। वह दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में भी बच्चों को पढ़ा चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में काम किया। कम आय वाले परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना उनके अभियान का प्रमुख मुद्दा रहा। भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक नेता सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा जीत हासिल की है। उन्हें 61.5 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डेव बेकविथ को 36.4 प्रतिशत मत मिले। सुहास पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में व्हाइट हाउस के तकनीकी नीति सलाहकार रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में वर्जीनिया की राजनीति में कदम रखा था। राज्य विधानसभा और सीनेट में काम करने के बाद 2024 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा पहुंचे थे।

कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक नेता रो खन्ना ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी संसदीय सीट बरकरार रखी। खन्ना अमेरिकी राजनीति में भारतवंशी समुदाय के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। वहीं, मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर ने भी दोबारा जीत हासिल की है। उनकी सफलता से राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधित्व बना रहेगा। ओहायो के गवर्नर चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को डेमोक्रेटिक प्रत्याशी एमी एक्टन ने शिकस्त दी। रामास्वामी भारतीय मूल के कारोबारी और बायोटेक उद्यमी हैं। उनके माता-पिता केरल से अमेरिका गए थे। यदि वह जीतते तो भारतीय मूल के तीसरे अमेरिकी गवर्नर बन सकते थे। वाशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से प्रमिला जयपाल बढ़त बनाए हुए थीं। कैलिफोर्निया के तीसरे डिस्ट्रिक्ट से अमी बेरा भी अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे थे। एरिजोना में अमीश शाह भी बढ़त में बताए गए। दूसरी ओर, नॉर्थ कैरोलिना में भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार महेश गनोर्कर को हार मिली। पूजा सेठी, संदीप श्रीवास्तव और कुछ अन्य भारतवंशी उम्मीदवारों के नतीजे उपलब्ध जानकारी में स्पष्ट नहीं थे। कुल मिलाकर, इन चुनावों में भारतीय-अमेरिकी नेताओं की जीत ने अमेरिकी राजनीति में उनके बढ़ते प्रभाव को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
लखनऊ में दीपावली पर्व पर भी होगा मेट्रो का संचालन, शाम सात बजे तक लोग ले सकेंगे लाभ
आठ नवंबर को दीपावली के दिन यात्रियों को मेट्रो की सुविधा सुबह छह से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध होगी। लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। सभी मेट्रो स्टेशन पर इसकी उद्घोषणा की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो सेवाएं सुबह छह से रात्रि …
मुख्यमंत्री योगी “राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट बताते हुए कहा कि उनका बारूद समाप्त हो चुका है। कांग्रेस चाहे जितनी बार उन्हें लॉन्च कर ले, अब वह लॉन्च नहीं होने वाले। वहीं, अखिलेश यादव …
दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ
विजय कुमार निगम लखनऊ:-दीपोत्सव-2026 में रामनगरी की सड़कों और सांस्कृतिक मंचों पर देश की विविध लोक परंपराओं के रंग देखने को मिलेंगे। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोक कलाकार अपने पारंपरिक नृत्यों और लोक विधाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों के कलाकार भी अपनी क्षेत्रीय लोककला के माध्यम …
CM योगी के नेतृत्व में UP में49 संकेतकों के आधार पर हो रहा महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलन
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को अब आंकड़ों के आधार पर परखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट …
राहुल गांधी ने पूछा, पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ? भगवंत मान और अमित शाह को घेरा
नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में मादक पदार्थों से जुड़ी समस्या को सबसे बड़ा मुद्दा करार देते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि राज्य को नशे से मुक्त करना है तो मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी …
दिल्ली के मयूर विहार में स्कूल के अंदर 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद घटना
नयी दिल्ली । मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा की अचानक बेहोश होने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्ची खेलकूद का पीरियड समाप्त होने के बाद क्लासरूम में लौटी थी। इसी दौरान वह …
अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार, 25% की नौकरी होगी पक्की
नयी दिल्ली । अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती युवाओं के लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार की घोषणा से बड़ा बदलाव होने की बात सामने आई है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का मौका मिलेगा, जबकि बाकी 75 प्रतिशत …
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का दबदबा, पिया डांडिया,रो खन्ना और सुहास सुब्रमण्यम जीतेय विवेक रामास्वामी को हार
नयी दिल्ली । अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों और रुझानों में भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन चर्चा में है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कई भारतवंशी उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर अमेरिकी राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इनमें सुहास सुब्रमण्यम, पिया डांडिया और रो खन्ना प्रमुख हैं। वहीं, रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी …
मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का यूपी को संदेश, बोले, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल की बारी
नयी दिल्ली अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की जीत ने भारत की राजनीति में भी चर्चा शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआइ्र्रएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस जीत को उत्तर प्रदेश की राजनीति से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …
पंजाब में AAP विधायक अमनदीप कौर के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, सरकारी जमीन हड़पने का आरोप
चंडीगढ़ । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ईडी की टीमों ने मोगा से विधायक अमनदीप कौर और उनके परिवार से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी संपत्ति …



