
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद गोरखपुर में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन मार्ग का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक बने इस मार्ग के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं के जरिए अब बदलता हुआ गोरखपुर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कभी जिन रास्तों पर लोगों को चलने में भी परेशानी होती थी, जहां संकरे मार्ग और जलभराव बड़ी समस्या थे, वहां अब चैड़ी सड़कों, फोरलेन मार्गों और फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। विकास के इन कार्यों का उद्देश्य लोगों के जीवन को सुगम बनाना और उन्हें बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन की अपने चिर-परिचित अंदाज में चुटकी भी ली।

उन्होंने कहा कि आज सांसद ने भाषण नहीं दिया। लगता है कि उन्होंने ज्यादा लोगों को भोज करा दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों से पूछा कि कितने लोग रवि किशन के यहां भोज में गए थे। सीएम योगी ने इसके बाद लोगों से पूछा कि कितने लोगों ने रवि किशन की फिल्म देखी है और कितने लोगों ने कालीबाड़ी बाबा की फिल्म देखी है। लोगों की प्रतिक्रिया के बाद मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि दोनों में बराबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को सोनौली, महाराजगंज और अन्य इलाकों की ओर जाने के लिए गोरखपुर शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव भी कम होगा। उन्होंने कहा कि राजघाट पुल के पास ट्रांसपोर्ट नगर से माधोपुर तक फोरलेन सड़क का निर्माण भी चल रहा है। डोमिनगढ़ में फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लखनऊ की ओर जाने वाले लोगों को शहर के भीतरी हिस्सों से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे फोरलेन बाईपास के जरिए सीधे लखनऊ की ओर जा सकेंगे। इसी तरह सोनौली और नेपाल की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में सड़क नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। एक महीने के भीतर सड़क क्षेत्र से जुड़ी यह तीसरी बड़ी परियोजना है, जिसे जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर अब केवल विकास की योजनाएं नहीं देख रहा, बल्कि उन योजनाओं का असर जमीन पर भी दिखाई दे रहा है। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित ग्रीन सिटी मोड़ के पास पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया और शिलापट्ट का अनावरण किया।
जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने फिल्म ‘वीर-जारा’ से शाहरुख खान के बुजुर्ग लुक वाली एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। दीपके ने एक्स पर लिखा, 24 घंटे तक बिना वाईफाई और फोन के रहने के बाद, जेल से बाहर आने पर कैसा लगता है। दिल्ली पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस में तिरंगा …
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, लखनऊ की कई बेटियों ने हासिल किया मुकाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को मजबूत करने के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर संकटग्रस्त महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। लखनऊ की तीन महिलाओं की कहानियां इस पहल के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती हैं।पारिवारिक बंदिशों से जूझ रही एक युवती …
IPS अधिकारी राठौर किरीट कुमार हरिभाई का ट्रांसफर, वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त पद पर तैनाती
योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को एक आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर किया है। 2010 बैच के आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई का तबादला पीएसी मुख्यालय से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट किया गया है। पीएसी लखनऊ सेक्टर में दिसंबर 2023 से डीआईजी के पद पर तैनात रहे आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई अब धर्मनगरी वाराणसी …
बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शिक्षा की घोषित दुश्मन है। शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा और शिक्षकों का अपमान उसकी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय शिक्षण संस्थानों पर पेशेवर गुंडों का दबदबा था और युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा …
विकसित भारत का केस नंबर 2047, 140 करोड़ देशवासी याची और युवा अधिवक्ता : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में विधि की उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को न्यायालय की भाषा में विकसित भारत का लक्ष्य समझाया। समारोह में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं तथा मेधावियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने …
हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा, शीतलहर-कोहरे में हादसे रोकने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के दौरान हादसों पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों के आस-पास पर्याप्त संख्या में पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन उपलब्ध रखने पर विशेष …
ईशा अग्रवाल को तीन गोल्ड सहित चार मेडल, सीएम योगी आदित्यनाथ के कान में कहा- आप मेरे आदर्श
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू) के पांचवें दीक्षा समारोह में शनिवार को मेधावी छात्रा ईशा अग्रवाल को चार मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। ईशा को क्रिमिनल लॉ में जस्टिस ओपी प्रधान मेमोरियल गोल्ड मेडल, कान्स्टिट्यूशनल लॉ में स्वर्गीय पद्मावती मोहनलाल जरीवाला गोल्ड …
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में बोले सीएम; कानून की सबसे बड़ी पूंजी उसकी धाराएं नहीं, आमजन का विश्वास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले माफियाराज का प्रभाव था, लेकिन अब प्रदेश में रूल ऑफ लॉ यानी कानून का राज स्थापित किया गया है। यही विकास, निवेश और आमजन के विश्वास की सबसे मजबूत नींव है। एक समय यूपी को बीमारू राज्यों की श्रेणी में रखा जाता था, निवेश तथा …
रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘रूल ऑफ माफिया’ से मुक्त हुआ है और ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ है। वर्ष 2017 से पहले कानून-व्यवस्था और निवेश को लेकर संदेह रहता था। माफिया से विकास बाधित था। सरकार ने कानून का शासन स्थापित कर प्रदेश की छवि बदली है। कोई व्यक्ति या पद …
डबल इंजन सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने आसुरी शक्तियों का दमन कर प्रदेश में स्थापित किया भयमुक्त वातावरणः सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली मां कालरात्रि का …




