‘CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और वोट चोरी रोकना हमारा मिशन’, INDI गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले नेता.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इंडी गठबंधन के नेताओं, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के लिए चाय का आयोजन किया।

चाय पर चर्चा के बाद INDI गठबंधन के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा, ‘CEC ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है।’

राहुल गांधी ने CEC और सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग के साथ ही सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘प्रदर्शन एक मिशन के साथ जारी है। हम सभी लोकतंत्र को मचाने के मिशन में लगे हैं। आम आदमी के अधिकार छीने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं।’

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘हम जंतर-मंतर के लिए संघर्ष करेंगे। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना हमारा मिशन है। हम उम्मीद करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट अपना काम करे।’

INDI गठबंधन के नेताओं ने सरकार को घेरा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम पूरी ताकत से एक साथ हैं। आंदोलन पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।’

प्रशांत भूषण ने कहा, ‘सिविल सोसायटी साथ में है। अब इस आंदोलन में किसान और ट्रेड यूनियन भी साथ आएंगे। प्रोटस्ट करना हमारा संवैधानिक अधिकार है।’

तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष ने कहा, ‘SIR वोट चोरी के लिए बनाया गया। हम इंडी गठबंधन के साथ खड़े हैं।’

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार एक ऐसा माफिया है, जिसने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण किया है।’

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के दुश्मन हैं। सभी विपक्ष के नेता एकजुट हैं।’

राहुल गांधी के आवास पर चाय पर चर्चा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, शशि थरूर और सचिन पायलट समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

इंडी गठबंधन के नेताओं में RJD नेता तेजस्वी यादव और मनोज झा, SP सांसद और नेता, TMC की महुआ मोइत्रा, CPI-M के एम ए बेबी और CPI के डी राजा भी शामिल रहे।

INDI गठबंधन का आगे का एजेंडा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने आगे का एजेंडा बताते हुए कहा, ‘एजेंडा यह है कि आने वाले दिनों में इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए। पूरा देश हमसे उम्मीद कर रहा है कि हम अपनी आवाज उठाएंगे, सही तरीके से उठाएंगे और देश के लोकतंत्र को बचाएंगे।’

राहुल गांधी के घर पर ‘हाई टी’ मीटिंग के लिए जाते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘मैं अभी मीटिंग में जा रहा हूं, जो चीज अभी हुई ही नहीं, उसके बारे में मैं आपको क्या बता सकता हूं? यह संदेश इतना अहम है कि इसके लिए लगातार कोशिश की जानी चाहिए। यही संदेश है।’

कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के नेता लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को रद करने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को बताया ‘रेड फ्लैग’

राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी को इन 10 सवालों का जवाब देने की चुनौती देता हूं… कई लोग राहुल गांधी को सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग’ (अशुभ संकेत) मानते हैं, जिनकी वजह से कांग्रेस बार-बार हार रही है। युवा पीढ़ी ‘रेड फ्लैग’ को अशुभ संकेत मानती है। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग’ हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button