बहराइच: श्रद्धालुओं से भरी मैजिक की ट्रक से हुई टक्कर, छह मरे 10 घायल

बहराइच। राजेश कुमार चौहान: जिले के पयागपुर के शिवदाहा मोड़ पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र की है। यहां श्रद्धालुओं से भरी मैजिक और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किछौछा शरीफ दर्शन कर लौट रहे थे लोगबताया जाता है कि पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी के बेलरायां से करीब 16 लोग मैजिक पर सवार होकर किछौछा शरीफ दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय देर रात थाना पयागपुर क्षेत्र में अज्ञात ट्रक ने नदी को टक्कर मार दी। इस घटना में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हुई है।

इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर विवेक गुप्ता ने बताया कि देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच पयागपुर रोड पर दुर्घटना हुई। अस्पताल में करीब 11 लोग भर्ती कराए गए, जिसमें उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button