
हैदराबाद। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त कर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर 22 अक्टूबर को एक भारतीय यात्री को रोका, जो हैदराबाद से मलेशिया के कुआलालंपुर जाने वाला था। विज्ञप्ति में बताया गया कि यात्री के सामान की तलाशी लेने पर करीब 63.62 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसमें अमेरिकी डॉलर और मलेशियाई रिंगिट शामिल थे। विज्ञप्ति के अनुसार, विदेशी मुद्रा को यात्री के ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच एक काले रंग के प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखा गया था। प्रारंभिक पूछताछ में अधिकारियों को उसी उड़ान से यात्रा करने वाली एक अन्य महिला के बारे में जानकारी मिली, जिसने अलग पीएनआर पर टिकट बुक कराया था।

इसके बाद अधिकारियों ने महिला पर नजर रखी और उसे भी रोक लिया। उसके सामान की तलाशी के दौरान 97,600 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 91.94 लाख रुपये थी। डीआरआई के अनुसार, महिला ने भी अपने ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच काले रंग के प्लास्टिक कवर में विदेशी मुद्रा छिपाकर रखी थी। एजेंसी ने बताया कि दोनों यात्री विदेशी मुद्रा को कानूनी तरीके से हासिल करने और उसे अपने साथ ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। विज्ञप्ति के अनुसार, करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा और उसे छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए ट्रॉली बैग सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंंह और सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे काशी, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी; Varanasi Air Show 2026
Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। 11 बजे के पूर्व ही सभी अपने स्थान सीढ़ियों पर कब्जा लिए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले …
हैदराबाद एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ दो यात्री गिरफ्तार
हैदराबाद। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त कर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर …
6 नवंबर को धनतेरस, 8 को दीपावली, सीटीआई ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, इंडिया गठबंधन से रैली टालने का आग्रह
नयी दिल्ली। व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को 10 नवंबर तक के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है। व्यापारिक निकाय ने चेतावनी दी है कि इस रैली से दिवाली के मुख्य …
योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में 3 से 7 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए बचपन डे केयर …
भारत आएंगे लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस, रविवार से शुरू होगी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा
नयी दिल्ली । लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस व्यापार एवं निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए रविवार से चार दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इस छोटे यूरोपीय देश के शासन प्रमुख युवराज एलोइस के साथ …
अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीपफेक जैसी तकनीकों के दौर में अपराधी कितना भी तकनीक का आवरण ओढ़ ले, उत्तर प्रदेश की वैज्ञानिक और विधिक क्षमता उसे खोज निकालेगी।एआई हमारे लिए मददगार हो सकता है, लेकिन उसे निर्णायक नहीं बनना चाहिए। तकनीक का संचालन मानव विवेक से होना चाहिए, न …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया LEXQ केंद्र का उद्घाटन, बोले- AI मददगार हो, निर्णायक नहीं
उत्तर प्रदेश में तकनीक और न्याय व्यवस्था के नए संगम की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। बंथरा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फारेंसिक विज्ञान संस्थान में आयोजित टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्वांटम फॉरेंसिक और विधिक अनुपालन पर आधारित एलईएक्सक्यू उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत …
यूपी के कर्मचारियों को सीएम योगी का तोहफा, दीवाली से पहले बोनस देने की तैयारी में सरकार
राज्य कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलने वाले वेतन के साथ तीन प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ नहीं मिल पाएगा। अक्टूबर माह का वेतन जो नवंबर में दिया जाएगा, उसके साथ बढ़ी दर का लाभ कर्मचारियों के बैंक खातों में नहीं जाएगा। बढ़े डीए का भुगतान नवंबर माह के वेतन के …
CM योगी “तकनीक को जनहित, न्याय और युवाओं के भविष्य से जोड़ना वक्त की मांग”
लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान व प्रशिक्षित मानव संसाधन को बढ़ावा देना जरूरी है। सीएम ने शनिवार …
दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी,
नयी दिल्ली दिवाली, छठ और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान रेलवे यात्रियों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा तंत्र ने व्यापक रणनीति तैयार की है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वें अखिल भारतीय सम्मेलन में त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, रेलवे …




