
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना के पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, रोहिणी के वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल और मयूर विहार के सालवन पब्लिक स्कूल को भी धमकियां मिली हैं। सुबह करीब 9.37 और 9.57 पर फायर विभाग को सूचना दी गई थी। पुलिस ने बताया कि मयूर विहार के सालवन पब्लिक स्कूल को मिली धमकी में 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की बात की गई है।

इससे पहले, 12 अक्टूबर को दिल्ली से सटे नोएडा कई स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत अन्य स्कूल शामिल थे। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्कूलों में तत्काल जांच अभियान शुरू किया गया। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, एंटी-सबोटाज चेकिंग टीम और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर भेजकर स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली गई। गौतमबुद्धनगर पुलिस के अनुसार, संबंधित थानों की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से स्कूलों के विभिन्न हिस्सों की जांच कराई गई। इसके साथ ही एंटी-सबोटाज चेकिंग टीम और फायर ब्रिगेड को भी सुरक्षा जांच में लगाया गया। हालांकि, जांच में कोई ऐसी वस्तु या तथ्य नहीं मिला। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में स्कूलों को बम विस्फोट की धमकियां मिलने का यह सिलसिला हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इन धमकियों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्कूल, बच्चे और अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ाई हैं।
राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में था उत्तर प्रदेश, वर्ष 2017 से पहले अराजकता व विपन्नता: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाला है। यहां की भूमि अत्यंत उर्वरा है और जल संसाधन भी प्रचुर मात्रा में है। लोकभवन में शुक्रवार मिशन कर्मयोगी के तहत “साधना श्रृंखला” की उत्तर क्षेत्रीय कार्यशाला का …
उत्तर प्रदेश में सरकारी काम देख खुश हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, यूपी को बताया देश का रोल मॉडल
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से ही प्रशासनिक सुधारों को प्राथमिकता देते हुए ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया गया है, जिसमें नागरिकों का विश्वास बढ़े। साथ ही सरकारी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनें। उत्तर प्रदेश ने इन सुधारों को अपनाने …
मुख्यमंत्री योगी “ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक आम आदमी का अपने काम के लिए कार्यालय दर कार्यालय भटकना पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है। किसी बुजुर्ग, युवा, महिला, किसान या जरूरतमंद को निराश लौटना पड़े और उसे समयबद्ध समाधान न मिले, तो लोक सेवा का उद्देश्य पूरा नहीं होता। नागरिक …
घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा
विजय कुमार निगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग की भूमिका अब केवल जमीन के रिकॉर्ड के रख-रखाव तक सीमित नहीं रह गई है। योगी सरकार में ग्रामीण परिवारों को आवासीय संपत्ति के दस्तावेज उपलब्ध कराने, किसानों की डिजिटल पहचान तैयार करने और सहायता राशि के भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने पर विशेष ध्यान दिया …
UP MLC Election 2026: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने किया मतदान, विधान परिषद निर्वाचन की वोटिंग
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक-स्नातक कोटे की 11 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्नी नम्रता पाठक के साथ वोट डाला। लखनऊ में ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भी मतदान किया। उत्तर विधान परिषद की 11 सीटों के …
आगरा में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल,क्षेत्रों के चुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल गरमाया
आगरा । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के दौरान आगरा में राजनीतिक माहौल गरमा गया। आगरा शिक्षक खंड से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मीडिया से बातचीत के दौरान वह …
अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट, ईमेल मिलने के बाद जांच शुरू
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस को इस धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) …
जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधना शृंखला-2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण संवाहक …
दिल्ली के कुछ स्कूलों को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया गहन तलाशी अभियान
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना के पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या प्रतिकूल …
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: यूपी में अब तक 28438 जोड़ों के थामा एक-दूजे का हाथ, 11540 आवेदन कैंसिल
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक 28,438 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। वहीं, योजना का लाभ लेने के लिए मिले आवेदनों में 11,540 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। हरदोई 1385 जोड़ों के विवाह के साथ पहले स्थान पर है, जबकि सीतापुर में 1335 जोड़ों का विवाह कराया …




