योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में की अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा, दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन जांच की संख्या बढ़ाई जाए। योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए।

सीएम योगी ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित हुए बच्चों से लेकर बुजुर्गों का राज्य में सफल उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर हालत वाले रोगियों का भी सफलतापूर्वक इलाज हुआ है। उन्होंने कहा कि घर-घर की जाने वाली चिकित्सकीय जांच में जो लोग संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध मिलें, उनकी रैपिड एंटीजन जांच की जाए और संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालयों में भर्ती कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button