
नयी दिल्ली । लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस व्यापार एवं निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए रविवार से चार दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इस छोटे यूरोपीय देश के शासन प्रमुख युवराज एलोइस के साथ उनकी पत्नी राजकुमारी सोफी और प्रमुख उद्योगपतियों का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और युवराज एलोइस के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी जिसमें व्यापार एवं निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी। इसके अलावा, दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

वर्ष 2026 में युवराज एलोइस की यह दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले वह फरवरी में एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली आए थे। उन्होंने इससे पहले वर्ष 2010 और 2018 में भी भारत की यात्रा की थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान युवराज एलोइस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति उनके सम्मान में आधिकारिक रात्रिभोज का आयोजन करेंगी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी युवराज एलोइस से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, विशेष रूप से 2025 में भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) के लागू होने के बाद से इस यात्रा से भारत और लिकटेंस्टाइन के बीच बढ़ते संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह यात्रा भारत और लिकटेंस्टाइन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करने तथा आपसी हित के नए क्षेत्रों में साझेदारी विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी। करीब 16 वर्षों तक चली बातचीत के बाद भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच मार्च 2024 में टीईपीए पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह समझौता पिछले वर्ष अक्टूबर में लागू हुआ था। इस व्यापक व्यापार समझौते के तहत ईएफटीए के सदस्य देश आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने का लक्ष्य रखा है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंंह और सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे काशी, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी; Varanasi Air Show 2026
Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। 11 बजे के पूर्व ही सभी अपने स्थान सीढ़ियों पर कब्जा लिए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले …
हैदराबाद एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ दो यात्री गिरफ्तार
हैदराबाद। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त कर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर …
6 नवंबर को धनतेरस, 8 को दीपावली, सीटीआई ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, इंडिया गठबंधन से रैली टालने का आग्रह
नयी दिल्ली। व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को 10 नवंबर तक के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है। व्यापारिक निकाय ने चेतावनी दी है कि इस रैली से दिवाली के मुख्य …
योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में 3 से 7 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए बचपन डे केयर …
भारत आएंगे लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस, रविवार से शुरू होगी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा
नयी दिल्ली । लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस व्यापार एवं निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए रविवार से चार दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इस छोटे यूरोपीय देश के शासन प्रमुख युवराज एलोइस के साथ …
अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीपफेक जैसी तकनीकों के दौर में अपराधी कितना भी तकनीक का आवरण ओढ़ ले, उत्तर प्रदेश की वैज्ञानिक और विधिक क्षमता उसे खोज निकालेगी।एआई हमारे लिए मददगार हो सकता है, लेकिन उसे निर्णायक नहीं बनना चाहिए। तकनीक का संचालन मानव विवेक से होना चाहिए, न …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया LEXQ केंद्र का उद्घाटन, बोले- AI मददगार हो, निर्णायक नहीं
उत्तर प्रदेश में तकनीक और न्याय व्यवस्था के नए संगम की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। बंथरा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फारेंसिक विज्ञान संस्थान में आयोजित टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्वांटम फॉरेंसिक और विधिक अनुपालन पर आधारित एलईएक्सक्यू उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत …
यूपी के कर्मचारियों को सीएम योगी का तोहफा, दीवाली से पहले बोनस देने की तैयारी में सरकार
राज्य कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलने वाले वेतन के साथ तीन प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ नहीं मिल पाएगा। अक्टूबर माह का वेतन जो नवंबर में दिया जाएगा, उसके साथ बढ़ी दर का लाभ कर्मचारियों के बैंक खातों में नहीं जाएगा। बढ़े डीए का भुगतान नवंबर माह के वेतन के …
CM योगी “तकनीक को जनहित, न्याय और युवाओं के भविष्य से जोड़ना वक्त की मांग”
लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान व प्रशिक्षित मानव संसाधन को बढ़ावा देना जरूरी है। सीएम ने शनिवार …
दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी,
नयी दिल्ली दिवाली, छठ और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान रेलवे यात्रियों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा तंत्र ने व्यापक रणनीति तैयार की है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वें अखिल भारतीय सम्मेलन में त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, रेलवे …




