यूपी के कर्मचारियों को सीएम योगी का तोहफा, दीवाली से पहले बोनस देने की तैयारी में सरकार

 राज्य कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलने वाले वेतन के साथ तीन प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ नहीं मिल पाएगा। अक्टूबर माह का वेतन जो नवंबर में दिया जाएगा, उसके साथ बढ़ी दर का लाभ कर्मचारियों के बैंक खातों में नहीं जाएगा।

बढ़े डीए का भुगतान नवंबर माह के वेतन के साथ दिसंबर से होने की संभावना है। वहीं कर्मचारियो को दीवाली से पहले बोनस दे दिए जाने की पूरी तैयारी है, इसकी घोषणा सरकार जल्द करेगी।

केंद्र सरकार ने अब तक डीए देने का निर्णय नहीं लिया है। राज्य सरकार आमतौर पर केंद्र का आदेश जारी होने के बाद ही अपने कर्मचारियों के लिए भी डीए का आदेश जारी करती है। अगले दो-चार दिनों में आदेश जारी हो जाने पर भी कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलने वाले वेतन के साथ बढ़े भत्ते का लाभ नहीं मिल सकेगा।

जुलाई से अक्टूबर तक के बढ़े डीए का एरियर भविष्य निधि खातों में जमा कराने के साथ अन्य राष्ट्रीय बचत पत्रों के रूप में दिया जाएगा। राज्य सरकार के विभाग अक्टूबर माह के वेतन के बिल तैयार कर चुके हैं और अब उनमें संशोधन नहीं किया जा सकता है।

दूसरी ओर प्रदेश के 12 लाख से अधिक पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों को दीवाली से पहले बोनस देने की तैयारी है। वित्त विभाग ने भुगतान की फाइल तैयार कर ली है। इसे जल्द स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपये बोनस मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button