
नयी दिल्ली दिवाली, छठ और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान रेलवे यात्रियों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा तंत्र ने व्यापक रणनीति तैयार की है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वें अखिल भारतीय सम्मेलन में त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, रेलवे सुरक्षा और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आयोजित इस उच्चस्तरीय सम्मेलन का उद्देश्य रेलवे सुरक्षा से जुड़ी उभरती चुनौतियों पर विचार करना, विभिन्न राज्यों के सर्वोत्तम अनुभवों को साझा करना और आरपीएफ, जीआरपी तथा राज्य पुलिस के बीच तालमेल को और मजबूत बनाना था। सम्मेलन में उत्तरी रेलवे के दिल्ली मंडल ने दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए अपनाए गए मॉडल को प्रस्तुत किया, जिसमें दिल्ली पुलिस, जीआरपी और दिल्ली मेट्रो के साथ समन्वित कार्ययोजना, सीसीटीवी निगरानी, सार्वजनिक घोषणाएं, बैरिकेडिंग, निर्धारित प्रतीक्षा क्षेत्र और विशेष नियंत्रण कक्षों की व्यवस्था को रेखांकित किया गया। रेल मंत्रालय ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम योजना, यात्री प्रवाह प्रबंधन और सुरक्षा बलों की समन्वित तैनाती पर विशेष जोर दिया गया है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता सोनाली मिश्रा, महानिदेशक, आरपीएफ ने की।

इसमें सतीश कुमार, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड, बोर्ड के अन्य सदस्य और विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के जीआरपी प्रमुख शामिल हुए। बैठक की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जीआरपी कर्मियों को रेलमदद प्लेटफॉर्म से जोड़ना रही। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) द्वारा उठाए गए इस कदम का उद्देश्य यात्री शिकायतों के निपटारे को अधिक प्रभावी बनाना, सूचनाओं के आदान-प्रदान को तेज करना और शिकायतों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करना है। सम्मेलन में रेलवे सुरक्षा और यात्री सुरक्षा बढ़ाने से जुड़ी कई अन्य पहलों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। दक्षिण मध्य रेलवे ने अपने ष्पिंक पेट्रोलरू आइज इन द स्काई, शक्ति ऑन द ग्राउंडष् मॉडल को प्रस्तुत किया, जिसमें ड्रोन-आधारित निगरानी और महिला सुरक्षा कर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को एकीकृत किया गया है। बैठक में ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं को भी गंभीर चुनौती के रूप में चिन्हित किया गया। अधिकारियों ने ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्त, बेहतर निगरानी, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, युवाओं के बीच जागरूकता अभियान और आरपीएफ-जीआरपी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया। रेलवे का मानना है कि सामुदायिक जागरूकता और निवारक उपाय ऐसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
वहीं मध्य रेलवे के पुणे मंडल ने प्रोजेक्ट दिशा (सुरक्षा, सद्भाव और जागरूकता के लिए समर्पित पहल) की जानकारी साझा की, जिसके तहत रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले बच्चों को शिक्षा, मनोरंजन, सुरक्षा जागरूकता और सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इस परियोजना में गैर-सरकारी संगठनों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिसका उद्देश्य रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पथराव, चोरी, अवैध रूप से ट्रैक पार करने जैसी खतरनाक गतिविधियों को हतोत्साहित करना है। रेलवे मंत्रालय का कहना है कि त्योहारी मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऐसी समन्वित और तकनीक-आधारित सुरक्षा व्यवस्था रेल यात्राओं को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंंह और सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे काशी, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी; Varanasi Air Show 2026
Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। 11 बजे के पूर्व ही सभी अपने स्थान सीढ़ियों पर कब्जा लिए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले …
हैदराबाद एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ दो यात्री गिरफ्तार
हैदराबाद। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त कर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर …
6 नवंबर को धनतेरस, 8 को दीपावली, सीटीआई ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, इंडिया गठबंधन से रैली टालने का आग्रह
नयी दिल्ली। व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को 10 नवंबर तक के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है। व्यापारिक निकाय ने चेतावनी दी है कि इस रैली से दिवाली के मुख्य …
योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में 3 से 7 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए बचपन डे केयर …
भारत आएंगे लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस, रविवार से शुरू होगी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा
नयी दिल्ली । लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस व्यापार एवं निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए रविवार से चार दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इस छोटे यूरोपीय देश के शासन प्रमुख युवराज एलोइस के साथ …
अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीपफेक जैसी तकनीकों के दौर में अपराधी कितना भी तकनीक का आवरण ओढ़ ले, उत्तर प्रदेश की वैज्ञानिक और विधिक क्षमता उसे खोज निकालेगी।एआई हमारे लिए मददगार हो सकता है, लेकिन उसे निर्णायक नहीं बनना चाहिए। तकनीक का संचालन मानव विवेक से होना चाहिए, न …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया LEXQ केंद्र का उद्घाटन, बोले- AI मददगार हो, निर्णायक नहीं
उत्तर प्रदेश में तकनीक और न्याय व्यवस्था के नए संगम की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। बंथरा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फारेंसिक विज्ञान संस्थान में आयोजित टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्वांटम फॉरेंसिक और विधिक अनुपालन पर आधारित एलईएक्सक्यू उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत …
यूपी के कर्मचारियों को सीएम योगी का तोहफा, दीवाली से पहले बोनस देने की तैयारी में सरकार
राज्य कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलने वाले वेतन के साथ तीन प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ नहीं मिल पाएगा। अक्टूबर माह का वेतन जो नवंबर में दिया जाएगा, उसके साथ बढ़ी दर का लाभ कर्मचारियों के बैंक खातों में नहीं जाएगा। बढ़े डीए का भुगतान नवंबर माह के वेतन के …
CM योगी “तकनीक को जनहित, न्याय और युवाओं के भविष्य से जोड़ना वक्त की मांग”
लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान व प्रशिक्षित मानव संसाधन को बढ़ावा देना जरूरी है। सीएम ने शनिवार …
दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी,
नयी दिल्ली दिवाली, छठ और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान रेलवे यात्रियों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा तंत्र ने व्यापक रणनीति तैयार की है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रमुखों का 8वें अखिल भारतीय सम्मेलन में त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, रेलवे …




