बगहा विधान सभा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता: कमरान अजीज

पटना। विजय कुमार शर्मा। बगहा अनुमंडल कार्यालय मे अंतिम दिन रोड शो करते हुए बागी निर्दलीय प्रत्याशी कमरान अजीज ने 04 बगहा विधान सभा क्षेत्र से निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिला किया।

वही पर्चा दाखिला करने के पश्चात अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकलते ही प्रेस वार्ता कर संबोधित किया कि बगहा विधान सभा क्षेत्र का चौमुखी विकास कराना ही मेरा लक्ष्य होगा।

उन्होंने कहा कि बगहा विधान सभा क्षेत्र मे मूलभूत सुविधाओ की पर्याप्त कमी है। अगर काम करना शुरू किया जाये तो समय कम पड़ जायेगा।

बागी निर्दलीय प्रत्याशी ने कहा कि बगहा के लिए विकास ही चुनौती है। युवाओं के लिए स्टेडियम चाहिए तथा अच्छी शिक्षा स्कूल व स्वास्थ्य चाहिए। ये सारी बगहा विधान सभा क्षेत्र की मांग है। जनता समझ गई है तथा जनतंत्र मे जनता ही मालिक है। जनता को अधिकार है कि अपना शासक सेवक या नौकर चुनने का। परन्तु यहाँ पर दुर्भाग्य है पार्टियों के द्वारा प्रत्याशियों को थोपा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button