बंगाल: BJP नेता दिलीप घोष भूले अपनी मर्यादा, ममता के खिलाफ किया अपशब्द का प्रयोग

बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष

बंगाल। पश्चिम बंगाल में चुनावी साल आने से पहले ही राजनीतिक दलों में उथल पुथल तेज हो गई है। बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ममता सरकार पर अपनी आक्रमक भाषा को लेकर अक्सर ही सुर्खीयों में छाये रह्ते हैं। इसी क्रम में उन्होने एक बार फिर ममता सरकार पर आक्रामक अंदाज में हमला बोला है। दिलीप घोष ने बोला कि जय श्री राम बोलने से ममता दीदी को काफी दिक्कत होती है? 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपनी मर्यादा भूलते हुए CM ममता बनर्जी के लिए बेहद ही आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि वह राम की धरती पर एक ह**मी की तरह क्यों व्यवहार कर रही हैं।

दिलीप घोष ने कहा कि आखिर उनके खून में ऐसा क्या है कि वो जय श्री राम नहीं बोल सकती हैं। राम के देश में ही ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी कह रही हैं कि बदला नहीं, बदल दो। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हमारे कार्यकर्ताओं की मौत का बदला लेंगे। दिलीप घोष ने बंगांव में एक जनसभा में ये बात कही।

अपको बता दें की दिलीप घोष लगातार इस तरह के बयान देते आए हैं, जिनपर विवाद होता रहा है। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि ममता राज में बंगाल में आतंकवादी ग्रुप एक्टिव हो गए हैं, जो पश्चिम बंगाल को वेस्ट बांग्लादेश बनाना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button