सपा सांसद डॉ बर्क़ का श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर विवादित बयान, कहा ‘बीजेपी ने मंदिर की बुनियाद सेकुलरिज्म का किया कत्ल’

संभल। जनपद संभल से सपा के सांसद डॉ बर्क़ का श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर विवादित बयान, कहा ‘बीजेपी ने मंदिर की बुनियाद रखकर जम्हूरियत और सेकुलरिज्म का किया कत्ल’।

श्रीराम मंदिर को लेकर अब नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि जनपद संभल की लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ ने श्रीराम मंदिर शिलान्यास को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा भाजपा सरकार ने मंदिर की बुनियाद रखकर जम्हूरियत और सेकुलरिज्म का कत्ल किया है।

सपा सांसद यही नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि हमारे लिए वह जगह बाबरी मस्जिद थी,बाबरी मस्जिद है और बाबरी मस्जिद रहेगी साथ ही उन्होंने कहा बीजेपी और आरएसएस ने ताक़त के बल पर अदालत से अपने हक़ में फैसला कराया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button