बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को हुआ फेफड़ों का थर्ड स्टेज एडवांस कैंसर

जय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है. दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्हें तीसरे स्टेज का एडवांस कैंसर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अपने इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं. हालांकि इस मामले में संजय दत्त की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और उनका परिवार आज इस बारे में घोषणा कर सकता है. छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें 8 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहां उनका कोरोना टेस्ट हुआ, जिसके रिपोर्ट्स नेगेटिव आए. दो दिन अस्पताल में गुजारने के बाद संजय कल डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आए.

अस्पताल से वापस लौटने के बाद से ही उन्होंने घोषणा कर दी है कि वे पूरी तरह से ठीक नहीं है और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है. उन्होंने इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट के सहारे बताया कि वे काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- ‘दोस्तों, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मैं शॉर्ट ब्रेक ले रहा हूं. मेरे दोस्त और परिवार के लोग मेरे साथ हैं और मैं चाहता हूं कि मेरे चाहने वाले परेशान न हों और बेकार की कयासबाजी भी न करें. आप लोगों के प्यार और दुआओं के साथ मैं जल्दी ही लौटूंगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button