
दोषियों को मिले ऐसी कठोर सजा कि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न करे
मुंबई अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एकजुट नजर आ रहा है। सभी लोग टाइगर और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। अभिनेता रवि दुबे ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान दोषियों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा, यह बहुत दुखद है। जिन्होंने यह किया है, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए। इससे हम सभी को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा, अभी तक मेरी टाइगर से बात नहीं हुई है, लेकिन मैं उनसे जल्द ही बात करूंगा। टाइगर अभी ठीक हैं, उनके ड्राइवर को चोट लगी है। उम्मीद करते हैं कि वे भी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

भाजपा सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन ने मीडिया के साथ बातचीत में मामले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, यह बहुत दुखद और चिंता का विषय है। मुझे महाराष्ट्र सरकार और पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वे इस मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। टाइगर बहुत ही मासूम इंसान है। माता रानी ने उनकी रक्षा की। अभिनेता मुकेश ऋषि ने बातचीत में इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा, यह घटना बहुत शर्मिंदा करने वाली है। मैं जैकी दादा की बहुत इज्जत करता हूं, वे बेहतरीन इंसान हैं और हर किसी के भले के बारे में सोचते रहते हैं। उनके बेटे पर फायरिंग होना बहुत निंदनीय है, वो भी ऐसे समय में जब वह फुटबॉल खेलकर घर लौट रहा था। अभिनेता का मानना है कि टाइगर श्रॉफ पर ऊपर वाले का हाथ है, जिससे वह बच गए और उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि, उन्होंने ड्राइवर के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा, समझ में नहीं आता है कि आखिरकार हमलावरों को चाहिए क्या। वे लोग समझते नहीं हैं कि जब इस तरह की घटनाएं होती हैं तो लोग दूसरे देशों में बसने के लिए चले जाते हैं। यह हमारे लिए कोई अच्छी बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ऐसे मामलों को तो हमारी सरकार ही संभाल सकती है, क्योंकि ये सब हमारे हाथ की बात नहीं है, आखिरकार हम कर ही क्या सकते हैं। मुझे बेहद खुशी हुई कि हमारे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे टाइगर से मिलने गए थे, जिससे पता चलता है कि वे इस मामले को लेकर कितने गंभीर हैं।
विधानसभा चुनाव की आहट तेज: कल आगरा में जुटेंगे 5 मंडलों के अधिकारी, आयोग ने तैयार किया मास्टरप्लान
विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी हैं। मेरठ के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग गुरुवार को आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में कानून-व्यवस्था से लेकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और कार्ययोजना तक …
IndiGo, एअर इंडिया और अकासा ने सऊदी अरब के लिए 30 नवंबर तक सभी उड़ानों को किया रद
सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच IndiGo ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक देश के चार प्रमुख शहरों के लिए अपनी सभी उड़ानें रद कर दी हैं। एयरलाइन ने जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे सऊदी अरब में IndiGo …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण
योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …
यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …
जेन-जी और जेन-अल्फा को बताना होगा 10 साल पहले के यूपी का सच: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट में कहा कि आज की जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी को 10 वर्ष पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, दंगे, गुंडागर्दी और पहचान के संकट के बारे में बताना जरूरी है। 15 से 25-27 वर्ष की उम्र के युवाओं ने उस दौर को नहीं …
जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …
सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हुए हैं इनके हाथ: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। ये लोग अयोध्या को बदनाम करने और भारत की सनातन आस्था को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ स्वांग रचेंगे। ये लोग घोषित रामद्रोही हैं, राम भक्तों के खून …
‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना
जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …




