CM योगी “घबराइए मत, कराएंगे हर समस्या का समाधान”

 जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, सरकार पर्याप्त आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए धनराशि दी जाएगी। 

विजय कुमार निगम गोरखपुर:-  रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए सभी लोगों की ध्यान से बात सुनी। उनके प्रार्थना पत्र लिए और आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं।

           सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। अपनत्व के भाव से ‘कहां से आए हैं, क्या बात है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

             गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गोशाला में सीएम योगी ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

CM योगी “घबराइए मत, कराएंगे हर समस्या का समाधान”

विजय कुमार निगम गोरखपुर:-  रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए सभी लोगों की ध्यान से बात सुनी। उनके प्रार्थना पत्र लिए और आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया …

0 comments

CM योगी की ‘पाती’ में कांवड़ियों के लिए संदेश, भक्ति के साथ समरसता और सेवा का संकल्प

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों के नाम लिखी अपनी ‘पाती’ में कांवड़ यात्रा को समरसता का महापर्व बताते हुए इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान न मानकर समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला बताया है। उन्होंने लिखा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति के सूत्र में जोड़ती है और इस …

0 comments

CM योगी “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आपसी फूट, षडयंत्र के कारण गुलाम हुआ था। क्षेत्र, जाति व भाषा के नाम पर भारत को कमजोर करने वाली ताकतें आज भी फूट डाल रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म षड्यंत्र का माध्यम हो गया है। देशविरोधी ताकतें इसका दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाहें …

0 comments

कांवड़ यात्रा हुई हाईटेक : योगी सरकार में शिवभक्तों को एक क्लिक पर हर सुविधा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अब आस्था के साथ तकनीक और आधुनिक व्यवस्थाओं का भी संगम बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रदेशभर में हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा एप के जरिए शिवभक्तों को एक क्लिक पर यात्रा से …

0 comments

पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’ स्वतंत्रता दिवस 2026.

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा। इस समारोह की अगुवाई प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह मौका ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का भी प्रतीक होगा। पीएम मोदी दिल्ली के इस ऐतिहासिक स्मारक से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे …

0 comments

 762 निकायों में ओटीएस लागू, 15 अगस्त से बकाया संपत्ति कर तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे करदाता.

उत्तर प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर के पुराने बकाये के निस्तारण के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू होगी। योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक चलेगी। करदाता बकाया राशि अधिकतम तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे। इससे करदाताओं को राहत और निकायों को अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी …

0 comments

12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव.

 साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान बनने वाली ग्रहों की स्थिति का प्रभाव प्रकृति, देश-दुनिया और सभी राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। खास बात …

0 comments

जंतर मंतर प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर जवाब देंगे अमित शाह, संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार संसद में छात्र विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने इस पर सहमति जताई है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में उपस्थित होकर दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई …

0 comments

झारखंड प्रोटेस्ट पर बोले राहुल गांधी. ‘छात्रों पर लाठीचार्ज गलत, बातचीत से निकलेगा हल’.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड़ में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को तुरंत सुलझाना चाहिए। छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो …

0 comments

विधानसभा का गेट नंबर-1 बना छावनी, SSP-IG ने संभाला मोर्चा; हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी. Jharkhand Student Protest.

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button