
नयी दिल्ली । एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। शनिवार को निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में अपना 19वां स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। इससे पहले भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च टी20 स्कोर 192 रन था। भारत की शुरुआत हालांकि ज्यादा अच्छी नहीं रही।

वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर सईम अयूब का शिकार बने, जबकि संजू सैमसन सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। अभिषेक शर्मा ने महज 28 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चैके और 7 छक्के लगाए। अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने पारी को संभालने की कोशिश की। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। दुबे ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने आखिरी चार ओवरों में 69 रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत सधी हुई रही। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम को अहम सफलताएं दिलाईं। सईम अयूब ने 22 गेंदों में 29 रन बनाए। हालांकि हसन नवाज ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की उम्मीदें बनाए रखीं, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम चरण में दबाव बनाए रखा। पाकिस्तान लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका और भारत ने 19 रन से मुकाबला जीतकर पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक हासिल किया।
योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा: 23 हजार से अधिक इनामी गिरफ्तार, 15233 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार में पुलिस और प्रशासन ने कई स्तरों पर कार्रवाई की है। साइबर अपराध के मामलों में 874 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की धनराशि फ्रीज या होल्ड कराई गई। वहीं 23,601 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी …
CM योगी आज देंगे स्कॉलरशिप का तोहफा, छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
प्रदेश में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति आज से मिलना शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम …
प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय का पहला बयान, बोले- मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने का अभारी रहूंगा
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अजय राय की जगह ली है। इसके बाद अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म …
साइबर ठगी के बाद धनराशि को रोकने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला उ.प्र.
विजय कुमार निगम लखनऊ:- साइबर ठगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई को तकनीक के जरिए मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में साइबर अपराध की रोकथाम के साथ ही ठगी के बाद धनराशि को रोकने और वापस कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सितंबर में साइबर …
खड़गे ने PM मोदी से कर्नाटक को 3,705 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता देने की मांग की
नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि राज्य के लिए 3,705.30 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता तत्काल जारी की जाए। खड़गे ने प्रधानमंत्री को एक अक्टूबर को लिखे गए पत्र की प्रति शनिवार को श्एक्सश् पर …
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, अमित शाह ने दी जानकारी
नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के कुख्यात सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से प्रत्यर्पित किया गया है। शाह ने इसे मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा कि सिंह ने नवाब विर्क की फर्जी पहचान के तहत …
प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल
कासुगाई । एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने इतिहास रच दिया है। वह कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। प्रणवी ने इवेंट के आखिरी दिन ईवन पार 70 का स्कोर …
Asian गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
नयी दिल्ली । एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। शनिवार को निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में अपना 19वां …
विजय माल्या से अब भी वसूलने हैं 8,752 करोड़, SBI कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी जानकारी
नयी दिल्ली । भगोड़े कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर बैंक कर्ज और रिकवरी को लेकर चर्चा में हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि 31 अगस्त 2026 तक माल्या से करीब 8,751.86 करोड़ की रकम अभी भी वसूल की जानी बाकी है। …
उपराष्ट्रपति “ऐसा नहीं हुआ तो लोग लोकतंत्र में अपना विश्वास खो सकते हैं”
नयी दिल्ली । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने आगाह किया कि ऐसा नहीं होने पर युवाओं का लोकतंत्र में विश्वास कम हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समावेश विकास को …




