शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, पंजाब कथित पेपर लीक पर दिल्ली में BJP का हल्ला बोल, AAP दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह रोड स्थित श्आपश् मुख्यालय के निकट एकत्र हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में साढ़े चार वर्ष पुरानी आप सरकार के कार्यकाल में छह परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित अन्य मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की।

हाल में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि पंजाब में उनकी सरकार के कार्यकाल में किसी भी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने कहा था कि एक परीक्षा के दौरान दो केंद्रों पर कुछ विद्यार्थियों ने नकल के लिए डिजिटल पेन का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें तत्काल पकड़ लिया गया और प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। प्रदर्शन में शामिल भाजपा सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य में छह परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से 30 लाख विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि आप ने हाल में जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के उस प्रदर्शन का समर्थन किया था, जिसके बाद नीट प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था।

यूपी में कुष्ठ दिव्यांगजनों का बड़ा सहारा बनी योगी सरकार, पहली तिमाही में 13734 लाभार्थियों को मिली पेंशन.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कुष्ठावस्था पेंशन योजना, कुष्ठ रोग से उपचार के बाद दिव्यांगता से प्रभावित लोगों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनी है। योजना …

0 comments

प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर शिक्षा जगत नाराज, 215+ कुलपति-शिक्षाविदों ने पत्र में क्या लिखा? गोमूत्र विवाद.

लोकसभा में आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की कथित ‘गोमूत्र एक्सपर्ट’ टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में 215 से अधिक कुलपतियों, पूर्व कुलपतियों और शिक्षाविदों ने संयुक्त रूप से एक खुला पत्र जारी कर टिप्पणी की निंदा की है। पत्र में कहा गया है …

0 comments

लखनऊ में कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों से सोशल मीडिया तक रहेगी निगरानी, राजधानी में पुलिस अलर्ट.

श्रावण मास की शुरुआत और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। प्रमुख शिवालयों, कांवड़ यात्रा मार्गों, संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सीसी कैमरों और इंटरनेट मीडिया मानिटरिंग के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू …

0 comments

योगी सरकार में बड़ा फैसला:IIT कानपुर व IIM इंदौर बनेंगे UP जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईटी कानपुर (ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन) और आईआईएम इंदौर के साथ अहम समझौता …

0 comments

CM योगी ने बुलाया तो दौड़कर मंच पर पहुंचीं महिलाएं, भेंट किया हाथ से बनाया गया चित्र

विजय कुमार निगम गाजीपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तूलिका के जरिये हाथ से बनाया गया चित्र लेकर दो महिलाएं जनसभा स्थल पर खड़ी थीं। भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी  ने इन्हें देख लिया। अपना भाषण समाप्त करने के उपरांत उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से दोनों महिलाओं को मंच पर लेकर आने को कहा। यह देख दोनों महिलाएं दौड़कर …

0 comments

CM योगी :रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा

विजय कुमार निगम गाजीपुर/लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि समाज को बांटने वाले लोग विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को सम्मानित करते हैं। वे असलहा लहराने वाले दुर्दांत माफिया के सामने नाक रगड़ते थे और माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते थे। हमारी सरकार ने जीरो टॉलरेंस …

0 comments

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा पूरा रिकॉर्ड “क्या छात्रों पर पैलेट गन चलाना सही था?”

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान तैनात द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के हथियारों के उपयोग का रिकॉर्ड सुरक्षित रखे। शीर्ष अदालत ने पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त और भारतीय पुलिस …

0 comments

हरिद्वार में गंगा उफान पर, चेतावनी स्तर के करीब पहुंचते ही बाढ़ चैकियां सक्रिय

हरिद्वार । उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदान में भी लगातार हो रही भारी वर्षा से हरिद्वार में गंगा नदी पूरे उफान पर है और चेतावनी स्तर के करीब बह रही है जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पर्वतीय इलाकों में लगातार वर्षा से गंगा …

0 comments

शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, पंजाब कथित पेपर लीक पर दिल्ली में BJP का हल्ला बोल, AAP दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व …

0 comments

संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसदों का जोरदार प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा जवाब

नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button