लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के लाखों हुनरमंद शामिल होंगे, जिससका आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, एक खुशखबरी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए है। अगले साल 2027 में भारत वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। पूरे एशिया के नौजवान यहां आने वाले हैं। यह आयोजन 2027 उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा’।

पीएम मोदी ने कहा, एक समय था यहां के नौजवानों के सामने अवसरों की बहुत कमी थी, लेकिन वर्तमान में सीएम योगी के नेतृत्व और डबल इंजन की सरकार ने स्थिति को बदल दिया है। आज यूपी वाले गर्व से कहते हैं, यूपी एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश है। यहां टूरिज्म फल–फूल रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर दुश्मन की नींद उड़ाने वाले ब्रह्मोस मिसाइल भी यूपी में बन रही है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि बड़े सपने देखिए और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाइए। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आप कभी खुद को अकेला मत महसूस करना, मैं आपके साथ रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button