9 बजे 9 मिनट: बेरोजगारी के मुद्दे पर योगी सरकार को घेर रही सपा, कांग्रेस का भी मिला समर्थन

लखनऊ। आशुतोष पाण्डेय। यूपी में बेरोजगारी के मुद्दे पर योगी सरकार को घेर रही समाजवादी पार्टी ने बुधवार रात एक बड़ा अभियान चलाया। 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बंद कर युवाओं ने दिए जलाए और प्रदेश में नेतृत्व बदलने का आह्वान किया। अभियान को समर्थन देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी अपने घर की लाइट्स को बंद कर दीप प्रज्जवलित किए।

इस अभियान के समर्थन में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज आनेवाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया, सियासत के आसमान पर रोशनी से इंक़लाब लिख दिया। आज युवाओं ने बीजेपी के शासनकाल की उल्टी गिनती की शुरूआत कर दी है। हमने नौजवानों की ख़ातिर मोमबत्तियां जलाकर हमेशा की तरह आज भी उनका साथ दिया है और देते रहेंगे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button