यूपी-बिहार समेत 7 राज्यों के लिए रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे में आंधी के साथ बरसात

भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश के आधे से ज्यादा इलाकों में खूब पानी बरसा है। कहीं इस बारिश से लोगों को राहत मिली है, तो कहीं इस बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

9 जुलाई को देश के मध्य भाग में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सक्किम, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा इन सभी स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और तटीय कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली के साथ-साथ, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

वहीं 9 जुलाई के बाद से भारत के मध्य भाग में बारिश की गति कम हो सकती है। मध्य भारत में गुरुवार के बाद कम बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे कहां-कहां बिगड़ा मौसम?

कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कर्नाटक में अत्यंत भारी बारिश देखने को मिली। यहां बारिश 21 सेंटीमाटर या इससे भी ज्यादा हुई। इन सभी जगहों पर तेज बारिश के साथ ही आंधी-तूफान और बिजली का प्रभाव भी देखने को मिला।

मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में, बिहार, मेघालय और त्रिपुरा में बीते 24 घंटों में बहुत भारी बारिश हुई है। यहां के इलाकों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हुई है।

भारी बारिश से लोग परेशान

एक तरफ जहां लोग पहले गर्मी से परेशान थे, लेकिन बारिश होने के बाद गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जगह-जगह जलभराव ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव से गड्ढों में लोगों के गिरने की खबर भी आई है। वहीं कहीं सड़कें टूट गई हैं तो कहीं लोग जाम से परेशान हैं। बारिश के चलते लोगों को घंटों तक ट्रैफिक में खड़े होना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button