वाराणसी में कांग्रेसियों ने किया सरकार के विरोध में उग्र प्रदर्शन, प्रशासन ने किया गिरफ्तार

वाराणसी। उमेश सिंह: आज वाराणसी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व योगी सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी की यह कार्यक्रम आज वाराणसी के भारत माता मंदिर में हुआ। जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता मंदिर के नियत समय पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए विरोध किया।

बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस मनाने को लेकर कांग्रेस के द्वारा भारत माता मंदिर से पीएमओ ऑफिस जाना था। मगर कार्यक्रम के शुरुआत में ही भारत माता मंदिर से निकलने के दौरान ही पहले से मौजूद भारी सुरक्षा में लगे प्रशासन के लोगों ने रोका।

जिसके बाद कांग्रेसियों व प्रशासन में धक्का मुक्की हुई, उसके बाद प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा किया। कई-कई दर्जन कांग्रेसियों ने मौके पर गिरफ्तारी दी, कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक अजय राय के साथ ही कई दर्जन कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button