वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

वाराणसी। उमेश सिंह: वाराणसी में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने अनोखा जन्मदिन मनाया, जिसके तहत आज वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेहरे पर कालिख पोत कर अपना विरोध दर्ज कराया।

वाराणसी के विद्यापीठ रोड पर कांग्रेसी नेता हरीश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन मनाने पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने पीएम मोदी के फोटो को उनसे अपने कब्जे में लेकर उनके विरोध प्रदर्शन को रोका।

कांग्रेसियों ने कहा कि एक ओर जहां बेरोजगारी बढ़ी वहीं अर्थव्यवस्था गिरने के साथ ही देश के आर्थिक हालात बद से बदतर हुए। सरकार को यह सभी लोग अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button