लखनऊ: उत्तर रेलवे मंडल कार्यालय में हुई कोविड-19 की जांच

मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु कोविड-19 की जांच का हुआ आयोजन

लखनऊ। कोविड-19 के संक्रमण और इससे बचाव तथा रोकथाम हेतु मंडल प्रशासन पूर्णतया सजग रहते हुए तथा अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निरंतरता से विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

इसी क्रम में आज दिनांक 04.12.20 को मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु कोविड-19 की जांच का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग के सहयोग से संचालित इस जांच में लगभग 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कोविड जांच की गई।

इस जांच का उद्देश्य संक्रमित कर्मचारी की तत्काल पहचान करते हुए उसका यथोचित उपचार कराया जाना साथ ही उसके साथ कार्य करने वाले अन्य कर्मियों एवं उनके परिजनों को इस संक्रमण से सुरक्षित रखना है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के मध्य उनके अनुकूल स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ऐसा वातावरण तैयार करना है जिसमे कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से कार्य कर सके I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button