चित्रकूट: एक सैकड़ा से ज्यादा लोगो ने सोशल डिस्टेंस का घण्टो उड़ाया मज़ाक

चित्रकूट। संजय साहू: चित्रकूट में जहां सरकारी ऑफिस कार्यालयो में शान्ति पूर्वक 15 अगस्त मनाया गया वही जिले के पूर्व बाँदा चित्रकूट लोकसभा भाजपा सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने लगभग एक सैकड़ा लोगो की भीड़ जमा कर ली और खूब उड़ी शोशल डिस्टेंस की धज्जियाँ।

अभी हाल ही में 3 दिन पहले पहाड़ी ब्लाक के अरछा बरेठी गावँ के लोग अपने गावँ की प्रधान और उसी गावँ के सरकारी स्कूल के अध्यापक के खिलाफ चित्रकूट के BSA दफ्तर कार्यवाही की मांग करने गए थे। लेकिन उनको न्याय तो नही मिला बल्कि उनके साथ आये 48 ग्रामीण लोगो मे जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में मुकदमा लिखवा दिया।

जिससे उनकी बात भी नही सुनी हालांकि शाम 7 बजे सभी ग्रामीणों को मुकदमा लिखने के बाद छोड़ दिया गया। लेकिन अब जहां पूरा देश और प्रदेश शोशल डिस्टेंस अपना रहा है वही चित्रकूट जिले के सभी आलाकमान भाजपा नेताओं ने जमकर पूर्व भाजपा सांसद के आवास पर भीड़ लगाकर खुद जिला प्रशासन का मज़ाक उड़ाया।

हालांकि उनके घर से कर्वी कोतवाली थाना महज़ आधा किलोमीटर की दूरी पर है वही इस कार्यक्रम में चार चांद लगाने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के PWD राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जिले के चित्रकूट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान सहित कई भाजपा नेताओ के नामचीन चेहरे रहे। जहां पूरे 2 घंटे तक यह सोशल डिस्टेंसिंग का मज़ाक चलता रहा और किसी भी पुलिस के अधिकारी को इसकी खबर भी नही हुई।

अगर भाजपा का यही न्याय है तो फिर भाजपा करे तो लीला और गरीब करें तो जेल मिला अब देखना होगा जिले का पुलिस प्रशासन अब क्या करता है इनके ऊपर कार्यवाही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button