मुज़फ़्फ़रपुर में गरजे पीएम मोदी

पटना(मुज़फ़्फ़रपुर) । रूपेश कुमार। मुज़फ़्फ़रपुर बरुराज क्षेत्र के मोतीपुर के चीनी मिल में पीएम मोदी जमकर विपक्ष पर गरजे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ते इंतज़ाम किये गए थे।

वहीं एनडीए प्रत्याशी महेश्वर प्रसाद यादव, मो. जमाल, रामसूरत राय, मुसाफिर पासवान, अशोक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सह प्रत्याशी सुरेश कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। इस दौरान मंत्री गिरिराज सिंह, संजय जैसवाल सहित अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार बिहार का चुनाव बहुत ही असाधारण परिस्थिति में हो रहा है। कोरोना के कारण आज पूरी दुनिया चिंता में है। महामारी के समय में बिहार को स्थिर सरकार बनाए रखने की जरूरत है।

विकास को सुशासन को सर्वोपरि रखने वाली सरकार की जरूरत है। कल्पना कर सकते हैं कि एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button