कन्या पूजन पर सीएम योगी का संदेश, बोले, नारी की गरिमा के खिलाफ आचरण की समाज में कोई जगह नहीं

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जिस समाज में जगत जननी मां भगवती की उपासना होती है, वहां नारी की गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन के बाद पत्रकारों से कहा कि नवरात्र में कन्याओं का पूजन इसी भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस परंपरा को केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा, मिशन शक्ति अभियान इसी संकल्प से प्रेरित है।

आदित्यनाथ ने कहा कि जगत जननी मां भगवती का नौवां स्वरूप सभी सिद्धियां प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि महानवमी पर कन्या पूजन के माध्यम से सनातन धर्मावलंबी मातृशक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वासंतिक और शारदीय नवरात्र की परंपरा नारी के प्रति सर्वोच्च सम्मान का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था है, जहां महिला बीट पुलिस अधिकारी या उपनिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी उनकी शिकायतें सुनती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहायता के लिए 1090 हेल्पलाइन भी संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में लगभग 10 हजार महिला कर्मी थीं, जबकि अब यह संख्या बढ़कर करीब 45 हजार हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत सीट आरक्षित की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी प्रदेश में बेहतर सुरक्षा का माहौल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी गरिमा और स्वावलंबन को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के लिए विभिन्न चरणों में 25 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान प्रदेश में लगभग 45 हजार स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम में गलियारे के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि रविवार को 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया, जबकि सोमवार को भी 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन, सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी पीठ और सीतापुर के ललिता देवी शक्तिपीठ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

CM योगी “अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधार”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली …

0 comments

कन्या पूजन पर सीएम योगी का संदेश, बोले, नारी की गरिमा के खिलाफ आचरण की समाज में कोई जगह नहीं

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जिस समाज में जगत जननी मां भगवती की उपासना होती है, वहां नारी की गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया …

0 comments

गैंगस्टर अनिल पंडित का नया ऑडियो सामने आया, कहा,हमारे पास 70 हजार शूटर्स हैं, दो मारोगे तो 200 भाई हमारे तैयार हैं

जयपुर । राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल तीन संदिग्धों को सोमवार सुबह कोटा में पकड़ा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक नाबालिग है। इन तीनों को कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से हिरासत में लिया गया। इस बीच गैंगस्टर अनिल पंडित का नया ऑडियो …

0 comments

CM फडणवीस: टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

नागपुर । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। …

0 comments

IT मंत्रालय ने भ्रामक सामग्री पर निगरानी बढ़ाने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा

नयी दिल्ली । केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा को अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। सरकार चाहती है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को किसी एक या सीमित विचारधारा से जुड़ी सामग्री बार-बार दिखाने के बजाय विभिन्न दृष्टिकोणों और विचारों से संबंधित कंटेंट …

0 comments

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से बॉलीवुड में आक्रोश,सांसद रवि किशन का कड़ा बयान

दोषियों को मिले ऐसी कठोर सजा कि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न करे मुंबई अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एकजुट नजर आ रहा है। सभी लोग टाइगर और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई …

0 comments

रामपुर में ओवैसी का बड़ा बयान बोले “नेहरू, गांधी और यादव नहीं, मुस्लिम युवा बनेंगे नेता”

रामपुर उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुस्लिम युवाओं को नेतृत्व देने की बात कही और स्थापित राजनीतिक परिवारों पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी नेहरू, …

0 comments

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी, दिल्ली में थामा पार्टी का हाथ

नयी दिल्ली उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर दल-बदल की चर्चा तेज हो गई है। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ने के बाद कांग्रेस में वापसी कर ली है। सोमवार को नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी …

0 comments

दुष्यंत कुमार गौतम बने सिक्किम के 19वें राज्यपाल, अंकिता भंडारी केस को लेकर नियुक्ति पर विवाद

गंगटोक दुष्यंत कुमार गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। गंगटोक स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में सिक्किम हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए. मोहम्मद मुस्ताक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि, अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवाद के बीच उनकी नियुक्ति को लेकर सिक्किम …

0 comments

जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने फिल्म ‘वीर-जारा’ से शाहरुख खान के बुजुर्ग लुक वाली एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। दीपके ने एक्स पर लिखा, 24 घंटे तक बिना वाईफाई और फोन के रहने के बाद, जेल से बाहर आने पर कैसा लगता है। दिल्ली पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस में तिरंगा …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button