
कोलकाता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी के वित्तीय संचालन को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने तीन बैंक खातों के संचालन के लिए पहले से लागू व्यवस्था को आगे बढ़ाया है। इसके तहत पार्टी रोजमर्रा के जरूरी खर्च और कानूनी जरूरतों के लिए खातों से राशि का इस्तेमाल कर सकेगी, लेकिन लेन-देन अदालत द्वारा नियुक्त विशेष अधिकारी की निगरानी में होगा। इससे ममता बनर्जी को राहत मिलेगी। चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के भीतर दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के विवाद को देखते हुए आगामी उपचुनावों के लिए पार्टी के मूल नाम ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और पारंपरिक ‘फूल और घास’ चिन्ह के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी है।

हाई कोर्ट ने जुलाई में तीन बैंक खातों के अस्थायी संचालन के लिए रिटायर्ड जज सुब्रत तालुकदार को विशेष अधिकारी नियुक्त किया था। अदालत ने स्पष्ट किया था कि खातों की राशि का इस्तेमाल पार्टी के आवश्यक रोजमर्रा के कामकाज और कानूनी खर्चों के लिए किया जा सकता है। बड़े या अन्य खर्चों के लिए विशेष अधिकारी की मंजूरी जरूरी होगी। यानी बैंक खाते पूरी तरह पार्टी के नियंत्रण से बाहर नहीं हैं, लेकिन उनका संचालन सामान्य बैंकिंग व्यवस्था की तरह स्वतंत्र भी नहीं है। प्रत्येक लेन-देन पर अदालत द्वारा तय निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी। चुनाव आयोग ने 18 सितंबर को दोनों गुटों के लिए अलग-अलग अस्थायी पहचान तय की। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और फुटबाल खिलाड़ी चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं प्रतिद्वंद्वी गुट को ‘ड्रेमोकेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चिन्ह आवंटित किया गया है। यह व्यवस्था आगामी उपचुनावों के लिए है और अंतिम विवाद निपटने तक लागू रहेगी। चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी याचिका में पार्टी के पुराने नाम और चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर लगी रोक को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है। इस तरह टीएमसी विवाद फिलहाल दो अलग मोर्चों पर चल रहा है,एक तरफ चुनावी नाम और चिन्ह को लेकर आयोग की प्रक्रिया है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के बैंक खातों के संचालन पर हाई कोर्ट की निगरानी वाली अंतरिम व्यवस्था जारी है।
मुख्यमंत्री योगी “समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार”
विजय कुमार निगम मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतें फिर सक्रिय होंगी। शक्ति केंद्र संयोजक हर बूथ की समीक्षा करें, प्रभावी टीम बनाएं, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी तय …
UP NEET UG-2026:दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग
विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मेडिकल शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करने की दिशा में यूपी नीट यूजी-2026 की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण …
मुख्यमंत्री योगी: खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी !!
विजय कुमार निगम लखनऊ:- किसी के माता-पिता ने खाकी पहनने का सपना देखा था तो कोई वर्षों से खुद इस दिन का इंतजार कर रहा था। रविवार को नियुक्ति पत्र हाथ में आया तो नवचयनित अभ्यर्थियों की खुशी छलक पड़ी। अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती में न सिफारिश की जरूरत पड़ी और न किसी तरह का …
मुख्यमंत्री योगी “हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कर नहीं पाए, वे हमेशा बोलेंगे। जिन्होंने अपनी अकर्मण्यता और अक्षमता से उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाया, उनके निकम्मेपन और निठल्लेपन को यूपी और देश देख चुका है। ऐसे लोगों को आज उ.प्र. पुलिस या प्रदेश की व्यवस्था पर …
उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो सीजन-4 में दिखेगा पूरे उत्तर प्रदेश के स्वाद का संगम
विजय कुमार निगम लखनऊ/ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश की औद्योगिक, कारोबारी और उद्यमशील ताकत के साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा भी देश-दुनिया के सामने दिखाई देगी। ट्रेड शो के फूड कोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों को एक ही स्थान पर प्रस्तुत किया जाएगा। …
लखीमपुर के स्कूल में महिला टीचर को गोली मारी, युवक ने खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत
लखीमपुर । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को स्कूल परिसर के भीतर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में एक युवक ने महिला शिक्षिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल दोनों को …
हाई कोर्ट से ममता बनर्जी को राहत, TMC के बैंक खातों का संचालन जारी रहेगा
कोलकाता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी के वित्तीय संचालन को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने तीन बैंक खातों के संचालन के लिए पहले से लागू व्यवस्था को आगे बढ़ाया है। इसके तहत पार्टी रोजमर्रा के जरूरी …
IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद बड़ा फैसला, डीन दूल्ला की डीनशिप निलंबित..!
मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा …
यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है, जमुई में छात्रा से अभद्रता पर भड़के राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान पर उठाए सवाल
नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के जमुई में छात्रा के साथ अभद्रता मामले पर चिंता जताई और कहा कि यह बहुत बैचेन करने वाला है। उन्होंने कहा कि जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता …
सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में बड़ा मोड़, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्दय 29 सितंबर को फिर सुनवाई
नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़े मतदाता सूची मामले में दिल्ली की अदालत ने सोमवार को अहम आदेश दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने उस पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची में शामिल किए …




