दिल्ली में कल छाएगी धुंध, 14 डिग्री तक गिर सकता है पारा; IMD ने दिया मौसम अपडेट

दिल्ली में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 नवंबर को आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय आसमान में धुंध नजर आ सकती है।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि तापमान में गिरावट आने की वजह से रात में ठंड महसूस हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में सुहावना रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। दिन में धूप निकलने के कारण मौसम सुहावना रहेगा।

साथ में चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं मौसम को और भी ज्यादा खुशनुमा बनाएंगी। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के सभी जिलों के साथ-साथ एनसीआर में भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग की ओर से अगले 7 दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। IMD की ओर से जारी जारी बुलेटिन के मुताबिक उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी वायु ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अभी भी बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button