
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बाल विवाह के खिलाफ व्यापक अभियान चल रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 23.16 लाख से अधिक शपथ दिलाई जा चुकी हैं और 2.82 लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित हुई हैं। सभी 75 जिलों में विभागीय समन्वय और जनभागीदारी से चल रहे प्रयासों का उद्देश्य बाल विवाह रोकने के साथ बच्चों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है। बाल विवाह संबंधी संकेतक में उत्तर प्रदेश की स्थिति राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।
अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों पर महिला कल्याण विभाग के समन्वय से अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारियों के अनुश्रवण में शिक्षा, पंचायती राज, पुलिस, स्वास्थ्य सहित संबंधित विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नामित किए गए हैं। ग्राम पंचायतों की सहभागिता से निर्धारित मानदंडों के अनुसार गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।
महिला कल्याण विभाग की निदेशक सी. इंदुमति ने बताया कि 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2026 तक अभियान के तीनों विषयगत क्षेत्रों में गतिविधियां एक साथ संचालित की जा रही हैं। इसमें शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता, परिवारों से संवाद, धार्मिक एवं सामुदायिक नेतृत्व की भागीदारी शामिल है। सामूहिक विवाह आयोजनों में निर्धारित मानदंडों के पालन, अभिलेखों के सत्यापन और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है। हेल्पलाइन पर दूसरे राज्यों से संबंधित बाल विवाह की सूचनाएं भी प्राप्त हो रही हैं। ऐसे मामलों में महिला कल्याण विभाग संबंधित राज्यों और जनपदों के सम्बंधित अधिकारियों से समन्वय कर समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

27 नवंबर को बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक संगठनों और किशोर-किशोरियों ने भागीदारी की। सामूहिक शपथ और संवाद के जरिए बाल विवाह रोकने तथा बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। वहीं नागरिकों से बाल विवाह की आशंका या जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना देने की अपील की।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2024 को इस अभियान की शुरुआत की। इसके तहत निरंतर 100-100 दिवसीय अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। पहले चरण में विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में शपथ, संवाद, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। दूसरे चरण में धर्मगुरुओं, धार्मिक संस्थानों और विवाह सेवा प्रदाताओं को जोड़ा गया। वहीं तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता बढ़ाई गई।
CM योगी “Delimitation Bill से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता होगा साफ”
विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा …
बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार, 23.16 लाख से अधिक लोगों ने ली शपथ
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बाल विवाह के खिलाफ व्यापक अभियान चल रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 23.16 लाख से अधिक शपथ दिलाई जा चुकी हैं और 2.82 …
राष्ट्रपति मुर्मू “समुद्री सुरक्षा से बढ़ेगी वैश्विक व्यापार और आर्थिक समृद्धि”
कन्नूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में समुद्री क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक व्यापार का एक बड़ा हिस्सा समुद्री मार्गों से होता है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। यहां एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी …
भारत की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता था जम्मू-कश्मीर विल: राजनाथ सिंह
जम्मू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू कश्मीर को भारत का मुकुट मणि बताते हुए कहा कि इसका देश में विलय महज एक भौगोलिक क्षेत्र के एकीकरण का मामला नहीं था बल्कि यह भारत की आत्मा, भावना, एकता और अखंडता को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता था। सिंह ने यहां लोक भवन के पास …
इमरान मसूद बोले, सहारनपुर की दोनों सीटें कांग्रेस की, अखिलेश बड़ा दिल दिखाएं
नयी दिल्ली । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने शनिवार को कहा कि सहारनपुर जिले की जिन दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे कांग्रेस की हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बड़ा दिल दिखाने और कांग्रेस को भी जगह देने का भी …
Delimitation Bill पर DMK का बड़ा फैसला, 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का किया समर्थन
चेन्नई संसद के विशेष सत्र से पहले डीएमके ने परिसीमन के मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। चेन्नई में पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में हुई सांसदों की बैठक में डीएमके ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का प्रस्ताव पारित किया। पार्टी सांसदों की बैठक के बाद डीएमके सांसद ए. राजा ने …
बंगाल को UP जैसा बनाना है, पुलिस को दी खुली छूट, एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप घोष
कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने राज्य में पुलिस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना है। व्यवस्था में सुधार लाना होगा। इसके लिए हमने पुलिस को खुली छूट दी है। आसनसोल एनकाउंटर पर मंत्री दिलीप घोष ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए …
गाजीपुर में दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली
गाजीपुर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला और उसकी 12 साल की बेटी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी को शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सोनू उर्फ परवेज पर 25,000 रुपए का इनाम था। गोलीबारी के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। …
UP में Delimitation से बदलेगा सियासत का पूरा गणित, 403 से बढ़कर 604 हो सकती हैं विधानसभा सीटें
नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने वाले वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण की व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश का चुनावी नक्शा पूरी तरह बदलने की संभावना है। लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के …
यूपी में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला
ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो गया। अब प्रशासक अगले छह माह तक या राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक ग्राम पंचायतों का कामकाज संभालेंगे। दोनों में से जो स्थिति पहले बनेगी, उसी के …




