पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, परिजनों ने आरोपियों को दी सज़ा

झारखंड ।  शिवम सिंह राणा । गुमला जिले में पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात्रि की है। पांच युवकों द्वारा छात्रा का पहले अपहरण किया गया और रात भर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने रात के 1:00 बजे सभी आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने ले आई।

इससे पहले लड़की के परिजनों ने आरोपी युवकों में से दो आरोपी के पैर-हाथ को काट डाला। बीएसपी कुलदीप कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्‍तृत जानकारी देंगे।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, जब उन्हें इस घटना के बारे में जानने को मिला तब उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया और जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सदल-बल गांव पहुंचे और दुष्कर्म के सभी आरोपियों और पीड़‍िता को अपने कब्जे में ले लिया और सभी को लेकर थाना आ गए। हमले में घायल दो आरोपियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button