7 माह से गायब है डॉक्टर, एक नर्स के भरोसे पूरा हॉस्पिटल

बेतिया: बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी-बड़ी दावे करती है लेकिन बेतिया में सरकार के सभी दावे फेल दिख रहे है।

बेतिया के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र गिधा में पिछले 7 महीनों से डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। एक नर्स के भरोसे पूरा हॉस्पिटल चल रहा है। हॉस्पिटल में सारी सुविधा होने के बावजूद भी आम लोग के पास नहीं पहुंच रही है मेडिसिन।

आपको बता दें चनपटिया प्रखंड के 3 पंचायत के लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए यहां हॉस्पिटल का निर्माण कराया गया था। लेकिन बेहतर सुविधा सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित रह गई है धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा है।

लोगों का कहना है कि इस हॉस्पिटल में कभी किसी को दवाइयां नहीं मिलती है जो भी हॉस्पिटल कर्मी है वो 11 बजे आते हैं और 2 बजे चले जाते हैं।

वहीं मौजूद हॉस्पिटल कर्मियों ने बताया कि हम लोगों को आदेश दिया गया है कि 2:00 बजे हॉस्पिटल बंद कर देना है। इसी लिए हमलोग 2 बजे हॉस्पिटल बंद कर चले जाते हैं।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button