
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को नयी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, तकनीक और आर्थिक सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से भारत-पोलैंड संबंधों के लिए नए अवसर खुलेंगे। मोदी ने कहा कि भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और यूरोपीय बाजारों के साथ मजबूत होते संबंध दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा दे सकते हैं। वहीं, डोनाल्ड टस्क ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र कहने पर गर्व जताया और कहा कि भारत तथा पोलैंड के हितों में कोई टकराव नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 में अपनी पोलैंड यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। इसके बाद पिछले दो वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। मोदी के मुताबिक, भारत और पोलैंड के रिश्ते केवल कूटनीतिक सहयोग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे साझा मानवीय मूल्यों और ऐतिहासिक संबंधों की भी अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड के लोगों को भारत में मिले आश्रय का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जामनगर और कोल्हापुर के शाही परिवारों ने उस दौर में हजारों पोलिश बच्चों और परिवारों की मदद की थी। मोदी ने इस ऐतिहासिक प्रसंग को दोनों देशों के बीच लंबे समय से कायम मानवीय रिश्तों का प्रतीक बताया।

भारत और पोलैंड के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। पोलैंड के पूर्व राजदूत एडम बुराकोव्स्की के अनुसार, दोनों देश सालाना द्विपक्षीय व्यापार को लगभग छह अरब डॉलर से बढ़ाकर 10 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं। इसके लिए कारोबारी साझेदारी, निवेश और व्यापारिक मंचों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक भी सहयोग के संभावित प्रमुख क्षेत्र हैं। भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता आर्थिक संबंधों को विस्तार देने में मददगार हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले डोनाल्ड टस्क ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी उनसे मुलाकात कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। टस्क की भारत यात्रा 21 से 23 अक्टूबर तक निर्धारित है। नयी दिल्ली में भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम में भाग लेने के बाद वह बेंगलुरु जाएंगे, जहां सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। डोनाल्ड टस्क की यह यात्रा 2010 के बाद किसी पोलिश प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है। दोनों देशों को उम्मीद है कि इस दौरे से रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी और व्यापार, निवेश तथा तकनीकी सहयोग को नई गति मिलेगी।
योगी सरकार में ऑपरेशन त्रिनेत्र से यूपी में स्मार्ट पुलिसिंग को नई ताकत, 12.85 लाख सीसीटीवी कैमरों से बढ़ी निगरानी
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने पुलिसिंग को तकनीक, जनसहभागिता और त्वरित कार्रवाई से जोड़ने पर जोर दिया है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रदेश में 12.85 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की स्थापना स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम …
सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली पोस्ट में दिखाई अपनी पुस्तक बिलॉन्गिंग की झलक
नयी दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपने पेज की शुरुआत की और उन्होंने उस पर अपनी पुस्तक बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव की पहली झलक साझा की है। उन्होंने पहली बार किसी सोशल मीडिया मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सोनिया गांधी …
लखनऊ आ रहे अमित शाह, उत्तर प्रदेश में चुनावी तेवर को देंगे नई धार; लगेगा भाजपा कार्यकताओं का जमावड़ा
भाजपा हर कदम चुनावी बनाते हुए मिशन-2027 को भेदने निकल पड़ी है। भाजपा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की सबसे बड़ी संगठनात्मक बैठक करेगी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के चुनावी तेवर को नया स्वर देंगे। शाह यूपी की गहरी राजनीतिक समझ रखते हैं। चर्चा है कि वह नवंबर में सभी …
अमित शाह का कांग्रेस-आप पर हमला, बोले, यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू
नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई परियोजनाओं के मौके पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। …
भारत-पोलैंड दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले ‘FTA से खुलेंगे अवसर’, PM टस्क बोले ‘मोदी को दोस्त कहने पर गर्व’
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को नयी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, तकनीक और आर्थिक सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने …
यूपी में राशन कार्ड धारकों को खुशखबरी: मुफ्त राशन के बाद अब फ्री इलाज, 14 करोड़ पात्रों को मिलेगा लाभ
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत सभी राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। उत्तर प्रदेश में लाल और सफेद राशन कार्डों को मिलाकर 3.63 करोड़ कार्ड हैं, जिनके …
Asian Para Games में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया UP का मान, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई..!
विजय कुमार निगम लखनऊ:- एशियन पैरा गेम्स-2026 में तीरंदाजी की महिला डब्लू-1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी स्वाति चौधरी को मुख्यमंत्री योगी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनकी उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि स्वाति की सफलता भारत के अनगिनत युवाओं को …
‘भाषा अनेक, भाव एक’ के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:- नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय का प्रांगण बुधवार को सनातन संस्कृति और युवा ऊर्जा के संगम का साक्षी बना। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव ‘सनातनी शंखनाद 2026’ के भव्य आयोजन में प्रदेश भर से आए आठ हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इन युवाओं ने एक स्वर …
CM योगी “नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदान हुए पुलिस कर्मियों को नमन किया। उन्होंने नए उत्तर प्रदेश में आए बदलाव की तस्वीर भी ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि …
डिजिटल शिक्षा से निखरेंगी बेटियों की प्रतिभाएं
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में खान एकेडमी के माध्यम से छात्राओं को गणित और विज्ञान में कौशल विकसित करने के लिए डिजिटल …




