पुलिस के हाथ लगें गोरखपुर अपहरण व हत्या कांड से जुड़े 5 अपराधी

पुलिस ने हत्या के चंद घंटों में छात्र बलराम के हत्या से जुड़े पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ से सभी लोगो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आपको बता दें की सभी आरोपी उसके आस पास के ही थे, जिन्होंने पैसे की लालच में मासूम की हत्या कर दि। वहीँ एक आरोपी ने बताया कि बलराम पहचानता था इसलिए उसकी हत्या कर दिया। ताकि वह किसी को बता न दे।

आरोपी दयानंद ने बताया कि बलराम को सबसे पहले इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया उसके बाद गला दबाकर मार डाला। फिर पेटीकोट से हाथ और पैर बांधने के बाद बोरे में भरकर रात में उसकी लाश फ़ेंक दी थी। बहुत ही बेरहमी से बलराम के सीने औऱ गले पर चढ़कर अपहरणकर्ताओं ने उसकी जान ले ली।

एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने खुलासे में बताया कि अपहर्ताओं ने पैसो के लिए बलराम की हत्या की। आरोपी सभी आस पास के ही है। जिनमे से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी बलराम के घर भी आता जाता था। अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ की फिरौती माँगी थी, लेकिन उसके पहले ही बलराम की हत्या कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button